Last Updated:
IPL 2026 Final GT vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा. नॉकआउट स्टेज में ये दोनों टीमें दूसरी बार एक-दूसरे से टकराएगी. इससे पहले क्वालिफायर-1 में आरसीबी ने गुजरात को हराया था. ऐसे में आइए जानते हैं फाइनल में गुजरात के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो आरसीबी के लिए मुश्किल बन सकते हैं.
गुजरात बनाम आरसीबी, आईपीएल फाइनल मैच
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जिस दिन का फैंस को इंतजार था वो आ गया. लीग के 19वें सीजन का आज फाइनल मुकाबला है, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टक्कर होगी. दोनों ही टीमों ने इस सीजन में जबरदस्त खेल दिखाया है, लेकिन आरसीबी का पलड़ा ज्यादा भारी है. नॉकआउट स्टेज में आरसीबी और गुजरात दूसरी बार भिड़ेगी. इससे पहले क्वालिफायर-1 में आरसीबी ने गुजरात को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी, लेकिन गुजरात ने भी दमदार वापसी की और क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में पहुंची है. ऐसे में आइए जानते हैं गुजरात टाइटंस की टीम के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो आरसीबी के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन सकते हैं.
शुभमन गिल
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं. गिल गुजरात के बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ की हड्डी हैं. इस सीजन में भी उन्होंने अपनी शानदार निरंतरता बनाए रखते हुए 400 से अधिक रन बनाए हैं और टीम को शानदार शुरुआत दी है. फाइनल मुकाबला उनके घरेलू मैदान अहमदाबाद में है जहां उनका रिकॉर्ड बेहद घातक है. यदि गिल पावरप्ले में टिक गए तो वह अकेले दम पर खेल को आरसीबी की पहुंच से दूर ले जा सकते हैं. उनका क्लास और स्पिन व पेस दोनों के खिलाफ खेलने की तकनीक आरसीबी के गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी होगी क्योंकि वह लंबी पारी खेलने में माहिर हैं. शुभमन गिल अगर क्रीज पर खड़े हो गए तो आरसीबी के गेंदबाजों के लिए चट्टान बन सकते हैं.
About the Author

Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
