भारत के युवा वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा कोहराम मचाया है कि उनकी चर्चा दुनियाभर के क्रिकेट फैन से लेकर दिग्गज कर रहे हैं. लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भी इसी 15 साल के बच्चे की बातें की जा रही थी. पूर्व क्रिकेटरों इयान वॉर्ड, नासिर हुसैन और साइमन डूल वैभव पर बातें करते नजर आए.
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे लॉर्ड्स टेस्ट में वैभव सूर्यवंशी पर हुई चर्चा
नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी का जादू सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि क्रिकेट खेलने वाले पूरे विश्व में फैल गया है. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के दौरान बारिश की वजह से मैच रोका गया. ब्रेक में राजस्थान रॉयल्स के इस युवा की चर्चा कमेंट्री बॉक्स में पूर्व क्रिकेटरों इयान वॉर्ड, नासिर हुसैन और साइमन डूल के बीच हुई. वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया.
वॉर्ड ने टेस्ट क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर उतारने का सुझाव दिया. 15 साल के इस बल्लेबाज का नाम सुनकर पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन मुस्कुरा दिए. साइमन डूल ने कहा वो दिन अब ज्यादा दूर नहीं है.