Last Updated:
India vs Afghanistan ODI: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. फिट होकर टीम में वापसी के लिए तैयार हार्दिक पंड्या को अचाकन पैर में मोच आ गया, जिसके कारण अब वह वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे. हार्दिक की लगभग एक साल बाद वनडे टीम में वापसी हो रही थी.
हार्दिक पंड्या चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से हार्दिक पंड्या बाहर हो गए हैं. सीरीज से ठीक पहले हार्दिक को चोट लग गई है. एक दिन पहले ही हार्दिक को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से वनडे सीरीज में खेलने के लिए ग्रीन सिग्नल मिला था, लेकिन 24 घंटे के भीतर वह अब टीम से बाहर हो गए हैं. हार्दिक पंड्या 11 जून को धर्मशाला में टीम इंडिया के साथ जुड़ने वाले थे, लेकिन अचानक लगी चोट के कारण अब ये खिलाड़ी कम से कम दो और सप्ताह बेंगलुरु में ही रुकेगा.
रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक को पैर में मोच आई है, जिसकी वजह से मेडिकल स्टाफ ने उन्हें अगले कुछ दिनों तक किसी भी तरह के खिंचाव या वजन उठाने से बचने की सलाह दी है. ऐसे में अब ये देखना बाकी है कि टीम मैनेजमेंट हार्दिक के विकल्प की घोषणा करता है या नहीं. बता दें कि हार्दिक पंड्या लगभग एक साल बाद वनडे में वापसी करने वाले थे.
आईपीएल में भी चोट से परेशान रहे थे हार्दिक पंड्या
हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भी हार्दिक पंड्या चोट से परेशान रहे थे. हार्दिक मुंबई इंडियंस के लिए कई अहम मैचों में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे. चोट के अलावा हार्दिक अपने फॉर्म के लिए संघर्ष करते हुए दिखे. हालांकि, जब उन्हें फिटनेस क्लियरेंस मिला तो ऐसा लगा कि हार्दिक अपने पुराने फॉर्म को हासिल करें लेकिन उनका इंतजार अब बढ़ गया.
नितीश कुमार रेड्डी पर होगी अब नजर
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में नितीश कुमार रेड्डी को भी शामिल किया गया है. हालांकि, हार्दिक के टीम में रहने से नितीश का प्लेइंग इलेवन में खेलना मुश्किल था, लेकिन अब जब हार्दिक चोटिल होकर टीम से बाहर हो चुके हैं तो शुभमन गिल के पास नितीश के अलावा और कोई दूसरी विकल्प नहीं बचा है.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
