Last Updated:
न्यूज 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में आईसीसी एलीट पैनल के पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का कहना है कि जो कुछ हुआ वो नहीं होना चाहिए ता और किसी भी हालात में कोई भी खिलाड़ी फिजिकल एसॉल्ट नहीं कर सकता. पूर्व अंपायर ने ये भी कहा कि इस तरह की हरकत के लिए क्रिकेट खेल में कोई भी जगह नहीं है
वैभव सूर्यवंशी के मुद्दे पर न्यूज18 हिंदी की आईसीसी के पूर्व अंपायर अनिल चौधरी से खास बातचीत
नई दिल्ली. सिर्फ 15 साल के होने का मतलब यह नहीं कि आप किसी भी तरह के व्यवहार से बच सकते हैं; भारत के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को यह बात समझाने की ज़रूरत है. सोमवार को IND A बनाम SL A मैच के दौरान यह युवा खिलाड़ी मैच के बाद एक श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ झड़प में शामिल हो गया, जहां उसे धक्का देते हुए देखा गया. यह घटना उस समय हुई जब भारत सुपर ओवर में हार गया, जिससे पूरे मैच की चमक फीकी पड़ गई. अब सवाल उठता है कि क्या सोर्यवंशी को इस हरकत के लिए सज़ा मिल सकती है?
न्यूज 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में आईसीसी एलीट पैनल के पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का कहना है कि जो कुछ हुआ वो नहीं होना चाहिए ता और किसी भी हालात में कोई भी खिलाड़ी फिजिकल एसॉल्ट नहीं कर सकता. पूर्व अंपायर ने ये भी कहा कि इस तरह की हरकत के लिए क्रिकेट खेल में कोई भी जगह नहीं है. मैच को चला रहे फील्ड अंपायर्स को भी भी अनिल चौधरी ने जमकर लताड़ा उनका कहना है कि मामले को और बेहतर तरीके से हैंडल किया जा सकता है.
ICC आचार संहिता क्या कहती है?
अब तक ICC की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह मामला ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 के अंतर्गत आ सकता है, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (यहां तक कि दर्शक) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित है. आईसीसी के पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने कहा कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि खिलाड़ी फिजिकल हुए और ऐसे में मैच रेफरी का रोल बड़ा हो जाता है. ICC के मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाशन जल्द ही इस पर फैसला ले सकते हैं.
कारण जानने के बाद फैसला
अनिल चौधरी ने ये भी बताया कि घटना का संदर्भ जानने के लिए मैच रेफरी अंपायर की रिपोर्ट को भी संज्ञान में लेगें और देखेंगे कि क्या संपर्क जानबूझकर हुआ या लापरवाही से या और क्या ये टाला जा सकता था. संपर्क की तीव्रता, क्या सामने वाले खिलाड़ी को कोई चोट लगी, संपर्क किस व्यक्ति के साथ हुआ और बात कितने आगे तक गई ये सब ध्यान में रखकर फैसला सुनाया जाएगा.
सूर्यवंशी को क्या सज़ा मिल सकती है?
न्यूज 18 हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में अनिल चौधरी ने बताया कि वैभव पर मैच फीस का 50 प्रतिशत तक जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक दिए जा सकते है. कम गंभीर मामलों में आधिकारिक चेतावनी या फटकार भी वैभव को मिल सकती है. अगले 12 महीनों में 4 डिमेरिट अंक होने पर मैच से निलंबन हो सकता है.
सूर्यवंशी बनाम श्रीलंकाई खिलाड़ी: क्या हुआ था?
IND A को सुपर ओवर में 17 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी सिर्फ 9 रन ही बना सकी. श्रीलंका A के लिए कगुथास मैथुलन ने टीम को जीत दिलाई. ऐसा माना जा रहा है कि पवेलियन लौटते समय कुछ शब्दों का आदान-प्रदान हुआ, जिसके बाद सूर्यवंशी अचानक गेंदबाज़ की ओर बढ़े. स्थिति को शांत कराने के लिए विशेन बीच में आए, लेकिन सूर्यवंशी ने उन्हें भी धक्का दे दिया. इसके बाद सीनियर खिलाड़ी निरोशन डिकवाला को हस्तक्षेप करना पड़ा. इससे पहले दिन में सुपर ओवर को लेकर तिलक वर्मा और सूर्यवंशी और अंपायर के बीच लंबी चर्चा भी हुई थी, जहां कोच ऋषिकेश कनितकर को बीच-बचाव करना पड़ा.
About the Author

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
