
स्पाइसजेट ने एक फरवरी से दो महीने के लिए गोरखपुर से अपनी हवाई सेवा बंद करने का निर्णय लिया है। विमानन कंपनी ने गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता की उड़ानें स्थगित कर दी हैं। दो महीने के लिए बुकिंग बंद करने के साथ ही 31 जनवरी तक कर्मचारियों को यहां से हटाकर अयोध्या शिफ्ट करने की तैयारी है।
बताया जा रहा है कि अयोध्या में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, दो महीने बाद कंपनी ने समर शेड्यूल में दोबारा से तीनों फ्लाइट के उड़ानों के लिए समय दिया है।
जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट की उड़ान बंद होने से अब सिर्फ इंडिगो और एलायंस एयर की सेवाएं ही गोरखपुर एयरपोर्ट से उपलब्ध रहेंगी। गोरखपुर से दिल्ली के लिए चार, मुंबई के लिए दो, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद व लखनऊ के लिए रोज एक-एक फ्लाइट उड़ान भरती हैं।
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






