Who is Prema Rawat: कौन हैं प्रेमा रावत, जिन्हें चोटिल श्रेयंका की जगह टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में मिला मौका?


होमखेलक्रिकेटकौन हैं प्रेमा रावत, जो टी20 विश्व कप में श्रेयंका पाटिल की रिप्लेसमेंट बनी

Last Updated:

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के बीच में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम की स्टार प्लेयर श्रेयंका पाटिल चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. श्रेयंका को नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में चोट लगी थी. ऐसे में अब उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है. टीम में अकैप्ड प्लेयर प्रेमा रावत को मौका दिया गया है.

कौन हैं प्रेमा रावत, जो टी20 विश्व कप में श्रेयंका पाटिल की रिप्लेसमेंट बनीZoom

प्रेमा रावत को भारतीय महिला टीम में मिली जगह

नई दिल्ली: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से भारतीय टीम की श्रेयंका पाटिल बाहर हो गई हैं. श्रेयंका को नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में चोट लगी थी. ऐसे में अब टीम इंडिया ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. श्रेयंका की जगह लेग स्पिनर अनकैप्ड खिलाड़ी प्रेमा रावत को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है.

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने भारतीय टीम में पाटिल की जगह लेग-स्पिनर प्रेमा रावत को शामिल करने की मंजूरी दे दी है. प्रेमा रावत, जो पहले से ही इंडिया ए सेटअप के हिस्से के रूप में इंग्लैंड में थीं. ऐसे में अब वह टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए सीनियर टीम के साथ जुड़ेंगी.

आईसीसी ने श्रेयंका के रिप्लेसमेंट पर जारी किया बयान

श्रेयंका पाटिल के रिप्लेसमेंट को लेकर आईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा, “आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने भारतीय टीम में श्रेयंका पाटिल की जगह प्रेमा रावत को शामिल करने की मंजूरी दी है. बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान श्रेयंका के दाहिने टखने में लगी चोट के कारण बाहर होने के बाद, रावत को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में नामित किया गया है.”

प्रेमा रावत को सीनियर टीम में डेब्यू का इंतजार

24 साल की प्रेमा रावत ने अभी तक अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उन्होंने अपने शानदार घरेलू प्रदर्शन से एक अलग पहचान बनाई है. इसके अलावा प्रेमा ने वीमेंस प्रीमियर लीग में भी अपने दमदार खेल से प्रभावित किया है. इस लीग में प्रेमा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल हैं. वीमेंस प्रीमियर लीग में दमदार प्रदर्शन के कारण ही उन्हें वीमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में शामिल किया गया, जिसमें वह स्टार बनकर उभरीं. टूर्नामेंट में प्रेमा ने इंडिया ए के लिए 9.62 के औसत से 8 विकेट चटकाए थे.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    Harshit Rana named in India squad for series finale against Afghanistan

    Harshit Rana has been added to the India squad for the third and final ODI against Afghanistan. Rana, who has completed his rehabilitation at the BCCI Centre of Excellence (COE),…

    Shreyanka Patil out of T20 World Cup; Prema Rawat in

    Shreyanka Patil will take no further part in the T20 Women’s World Cup. She had injured her ankle during India’s match against the Netherlands. Shreyanka, who had to leave the…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading