
Last Updated:
Harshit Rana Comeback: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए तेज गेंदबाज हर्षित राणा की टीम इंडिया में वापसी हो गई है. हर्षित घुटने में चोट के बाद पहली बार टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरेंगे. इस चोट के कारण हर्षित राणा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भी नहीं खेल पाए थे. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे शनिवार को खेला जाएगा.
हर्षित राणा की टीम इंडिया में वापसी
नई दिल्ली: तेज गेंदबाज हर्षित राणा को घुटने की चोट से उबरने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को यह घोषणा की. राणा टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके दाहिने घुटने के नीचे की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और जिसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई थी. वह इस कारण टी20 विश्व कप और इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेल पाए थे.
राणा शनिवार को होने वाले सीरीज के अंतिम मैच से पहले टीम के साथ जुड़ गए हैं. भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हर्षित राणा ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपना ‘रिहैबिलिटेशन’ पूरा कर लिया है और वह चेन्नई में वनडे टीम के साथ जुड़ गए हैं.’’
आईपीएल 2026 से भी हर्षित रहे थे बाहर
घुटने में चोट के कारण हर्षित इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से भी बाहर रहे थे. हर्षित लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम में शामिल थे. हर्षित राणा के नहीं होने से केकेआर की गेंदबाजी में सीजन में सबसे कमजोर दिखी. हालांकि, अब हर्षित एक बार फिर से मैदान पर अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को दहलाने के लिए तैयार हो गए हैं. इसके अलावा हर्षित को इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली लिमिटेड ओवरों की सीरीड के लिए भी टीम इंडिया में शामिल किया गया है.
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा.
(भाषा के इनपुट के साथ)
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






