वैभव सूर्यवंशी ऐसा मत करो दिल टूट जाता है… हर बार एक जैसी गलती क्यों, इंटरनेशनल डेब्यू से पहले इसे ठीक कर लो बेबी बॉस


होमखेलक्रिकेटवैभव ऐसा मत करो दिल टूट जाता है… हर बार एक जैसी गलती क्यों? ये ठीक नहीं है!

Last Updated:

श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 94 रनों की पारी खेलकर धूम मचा दी. वैभव ने अपनी पारी में सिर्फ 11 गेंद में फिफ्टी पूरी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया, लेकिन शतक पूरा नहीं होने से फैंस को जरूर निराशा हुई होगी. वैभव महीने भर में चार शतक चूके हैं.

वैभव ऐसा मत करो दिल टूट जाता है... हर बार एक जैसी गलती क्यों? ये ठीक नहीं है!Zoom

वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में बनाए 94 रन

नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी एक ऐसा नाम जो गेंदबाज के लिए अब काल बन चुका है. वैभव जल्द ही टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले हैं. 15 साल के इस खिलाड़ी को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए सीनियर टीम में शामिल किया गया है. उससे पहले बेबी बॉस के नाम से मशहूर हो चुके वैभव ने श्रीलंका दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में 29 गेंद में 94 रनों की पारी खेलकर धूम मचा दी. वैभव सिर्फ 6 रन से अपना शतक चूके. वैभव की धुआंधार बल्लेबाजी को देख फैंस गदगद हो गए, लेकिन शतक पूरा नहीं होने की एक छोटी सी कसक जरूर रह गई है.

वैभव ने फाइनल में पहली गेंद से बेखौफ अंदाज दिखाना शुरू कर दिया. सिर्फ 11 गेंद में उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. 64 रन तक वैभव ने एक भी सिंगल नहीं लिया है. ऐसा लगा कि शतक पक्का है, लेकिन एक फिर उन्होंने वहीं, पुरानी गलती दोहरा दी, जिसके कारण वह महीने भर में चार शतक चूक कर फैंस का दिल का तोड़ चुके हैं.

हाल फिलहाल में वैभव सूर्यवंशी चार शतक चूके हैं

वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी एक अनोखी पहचान बना ली है. वैभव को फर्क नहीं पड़ता है कि उनके सामने कौन सा गेंदबाज है. वह, पहली गेंद से अटैक करना शुरू देते और तब तक करते हैं जबतक की वह आउट नहीं हो जाते. इसके कारण वैभव को नुकसान भी उठाना पड़ता है. वैभव कब फिफ्टी पूरी करते हैं और शतक तक कब पहुंच जाते हैं पता ही नहीं चलता, लेकिन वैभव को ये सीखना होगा कि शतक के करीब पहुंचकर वह अपना धैर्य न खोए.

वैभव हाल फिलहाल में चार बार शतक के करीब पहुंचकर आउट हुए हैं. श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल के अलावा वैभव तीन शतक आईपीएल 2026 में चूके हैं, जिसमें दो बार ये नॉकआउट स्टेज में हुआ. वैभव के इन चार शतकों की बात करें तो पहला लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 19 मई को खेले गए मैच में वह 93 रन बनाकर आउट हुए थे. इसके बाद वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर में 97 रनों की पारी खेली थी, जिससे राजस्थान रॉयल्स क्वालिफायर 2 में पहुंची. क्वालिफायर 2 में भी वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 96 रन कूटे थे. इस तरह वैभव कुछ रनों के अंतर से चार बार शतक मिस कर गए.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    Aravinda de Silva: Test cricket can thrive if its biggest rivalries are sold better

    Even as franchise leagues continue to expand their footprint across the cricketing world, Aravinda de Silva remains convinced that Test cricket still has a future — provided the game finds…

    क्या सिर्फ फील्डिंग से हार गई महिला टीम, बल्लेबाजों के एप्रोच पर सवाल क्यों नहीं, फटाफट फॉर्मेट के लिए फार्मूला बदलना जरूरी

    होमखेलक्रिकेटक्या सिर्फ फील्डिंग से हार गई टीम, बल्लेबाजों के एप्रोच पर सवाल क्यों नहीं? Last Updated:June 22, 2026, 14:55 IST खेल का यही स्वभाव है यह क्रूर और अप्रत्याशित होता…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading