
Last Updated:
Who is Suryansh Shedge: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. नितीश से पहले हार्दिक पंड्या भी चोटिल होकर टीम से बाहर थे. ऐसे में बैक टू बैक दो ऑलराउंडर के टीम से बाहर होने के बाद उनका रिप्लेसमेंट कौन होगा, इसकी चर्चा तेज हो गई है. माना जा रहा है कि सूर्यांश शेडगे को मौका मिल सकता है.
सूर्यांश शेडगे को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
नई दिल्ली: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हो चुकी है. हालांकि, टीम के उड़ान भरने से पहले फैंस को एक बुरी खबर मिली. दरअसल, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी चोट के कारण आयरलैंड दौरे से बार हो गए हैं. ऐसे में अब उनके विकल्प के नाम की चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक नितीश कुमार की जगह टीम में 23 साल के सूर्यांश शेडगे को स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है.
मुंबई का यह खिलाड़ी हाल ही में त्रिकोणीय सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर इंडिया ए के साथ गए थे. चूंकि, नितीश से पहले हार्दिक पंड्या भी चोटिल हो गए थे. ऐसे में टीम इंडिया के पास ऑलराउंडर के स्पॉट के लिए सूर्यांश शेडगे का नाम सबसे आगे चल रहा है. हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से सूर्यांश के नाम की घोषणा का अभी इंतजार है.
हार्दिक-नितीश की तरह गेंदबाजी भी करते हैं शेडगे
बता दें कि नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे का नाम इसलिए आगे चल रहा है कि वह बीच के ओवरों में गेंदबाजी भी करते हैं. इंडिया ए के लिए श्रीलंका दौरे पर शेडगे ने अपनी गेंदबाजी से भी प्रभावित किया. इसके अलावा श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर वाले मैच में सूर्यांश ने बेहतरीन बल्लेबाजी भी की थी. सूर्यांश ने इस मैच में टीम के लिए 72 रन बनाए थे. यही कारण है कि पावर हिटर सूर्यांश शेडगे को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






