नई दिल्ली. बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड पहला टी20 मैच रद्द हो गया. मैच रद्द होने से पहले भारत ने पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा (59) और कप्तान श्रेयस अय्यर (68) के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 189 रन बनाए थे. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने वाली भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही. टी20 विश्व चैम्पियन टीम ने एक बार फिर संजू सैमसन का विकेट जल्दी गंवा दिया जो साकिब महूमूद की गेंद पर प्वाइंट में टॉम बेंटोन को कैच दे बैठे. ईशान किशन भी अभिषेक के साथ हुई गलतफहमी के कारण रन आउट हो गए जब स्कोर बोर्ड पर सिर्फ छह रन टंगे थे. इंग्लैंड के लिये साकिब ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए.
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड.
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
यह सीरीज सिर्फ एक द्विपक्षीय मुकाबला नहीं है, बल्कि दोनों टीमों के लिए साल 2028 के टी20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक की तैयारियों का शुरुआती रोडमैप भी है. इंग्लैंड की टीम जहां अपने घरेलू मैदान पर हालिया आईसीसी टूर्नामेंट्स की कड़वी यादों को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहेगी, वहीं टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ मिली सीख को पीछे छोड़ते हुए जीत के साथ आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआत में मदद मिल सकती है, लेकिन टी20 के मिजाज को देखते हुए एक हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी उम्मीद है. क्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय युवा ब्रिगेड अंग्रेजों के गढ़ में तिरंगा लहरा पाएगी? या हैरी ब्रूक की ‘बैजबॉल’ वाली आक्रामकता भारी पड़ेगी? टॉस, प्लेइंग इलेवन और हर गेंद के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए हमारे साथ.
IND vs ENG LIVE: भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ा
IND vs ENG 1st T20 Highlights: भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. कट-ऑफ टाइम में 45 मिनट बाकी थे, लेकिन मैदान को तैयार करने के लिए उनके पास काफी समय नहीं थे. और बारिश भी नहीं रुकी थी. जिसके बाद अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया.
IND vs ENG LIVE: बारिश की वजह से खेल रुका, भारत ने दिया 190 रन का टारगेट
IND vs ENG LIVE: भारत ने इंग्लैंड के सामने 190 रन का लक्ष्य रखा है. फिलहाल बारिश की वजह से इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी है. इस समय पिच को कवर कर दिया गया है. लगातार बारिश की वजह से खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में बैठे हैं.
IND vs ENG LIVE: तिलक वर्मा आउट, भारत का स्कोर 124/4
IND vs ENG LIVE: भारत ने तिलक वर्मा के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया है. तिलक वर्मा 13 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने 4 विकेट कें नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं.
IND vs ENG LIVE: अभिषेक 59 रन बनाकर आउट, भारत का 9 ओवर में स्कोर 92/2
IND vs ENG LIVE: भारत ने 9 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 92 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा 59 रन बनाकर आउट हुए. भारतीय टीम की पारी को श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा आगे बढ़ा रहे हैं.
IND vs ENG LIVE: अभिषेक की 20 गेंदों पर फिफ्टी, भारत का स्कोर 70/2
IND vs ENG LIVE: अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. भारत ने 2 विकेट पर 70 रन बना लिए हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर दूसरे छोर से अभिषेक का बखूबी साथ दे रहे हैं.
IND vs ENG LIVE: अभिषेक ने पूरे किए छक्कों का शतक, भारत का स्कोर 36/2
IND vs ENG LIVE: भारत ने 4 ओवर में 36 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा धुआंधार बैटिंग कर रहे है. वह टी20 में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए. कप्तान श्रेयस अय्यर दूसरे छोर से अभिषेक का साथ निभा रहे हैं.
IND vs ENG LIVE: अभिषेक ने पूरे किए छक्कों का शतक, भारत का स्कोर 36/2
IND vs ENG LIVE: भारत ने 4 ओवर में 36 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा धुआंधार बैटिंग कर रहे है. वह टी20 में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए. कप्तान श्रेयस अय्यर दूसरे छोर से अभिषेक का साथ निभा रहे हैं.
IND vs ENG LIVE: अभिषेक ने पूरे किए छक्कों का शतक, भारत का स्कोर 36/2
IND vs ENG LIVE: भारत ने 4 ओवर में 36 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा धुआंधार बैटिंग कर रहे है. वह टी20 में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए. कप्तान श्रेयस अय्यर दूसरे छोर से अभिषेक का साथ निभा रहे हैं.
IND vs ENG LIVE: संजू सैमसन और ईशान किशन आउट, भारत की खराब शुरुआत
IND vs ENG LIVE: भारतीय टीम ने खराब शुरुआत की है. संजू सैमसन और ईशान किशन शुरुआती दो ओवरों में अपना विकेट गंवाकर चलते बने. संजू को एक रन बनाने के लिए सात रन का सहारा लेना पड़ा जबकि ईशान दो गेंद खेलने के बावजूद अपना खाता नहीं खोल सके.
IND vs ENG LIVE: भारत की बैटिंग शुरूृ, संजू सैमसन-अभिषेक की ओपनिंग जोड़ी मोर्चे पर
IND vs ENG LIVE: भारत की बैटिंग शुरू हो चुकी है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी मोर्चे पर है. इंग्लैंड की ओर से ल्यूक वुड गेंदबाजी की शुरुआत करने आए हैं.
IND vs ENG LIVE: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
IND vs ENG LIVE: इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड.
IND vs ENG LIVE: भारत की प्लेइंग इलेवन
IND vs ENG LIVE: भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
IND vs ENG LIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले बैटिंग
IND vs ENG LIVE: कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंंग का फैसजला किया है. वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मायूस होना पड़ा है. वैभव को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है.
IND vs ENG LIVE: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
IND vs ENG LIVE: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती.
IND vs ENG LIVE: वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने को पूरी तरह तैयार
IND vs ENG LIVE: भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने पत्रकारों से कहा, ‘वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, इसमें कोई शक नहीं है. जब उनसे पूछा गया कि सूर्यवंशी अपने इंटरनेशनल डेब्यू से कितने दूर हैं, तो उन्होंने कहा, ‘लेकिन साथ ही, मुझे नहीं लगता कि संजू सैमसन को बाहर करने के बारे में सोचा भी जा सकता है. वह खिलाड़ी जिसने तीन महीने पहले भारत को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. वह खिलाड़ी जिसका IPL भी काफी अच्छा रहा है.’
IND vs ENG LIVE: बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर क्या जीत पाएंगे आज अपना पहला मैच
IND vs ENG LIVE: श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में पहला टी20 मैच जीतना चाहेंगे. आयरलैंड दौरे पर श्रेयस ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज में कप्तानी में डेब्यू किया लेकिन वहां पर टीम इंडिया को 0-2 से सीरीज गंंवानी पड़ी. अब अय्यर इंग्लैंड में जीत से खाता खोलना चाहेंगे.
IND vs ENG LIVE: वैभव सूर्यवंशी क्या आज करेंगे डेब्यू?
IND vs ENG LIVE: वैभव सूर्यवंशी क्या आज रात इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करेंगे? यह सवाल सबके मन में है. उन्हें आयरलैंड दौरे पर डेब्यू का मौका नहीं मिला. इंग्लैंड में भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. उम्मीद की जानी चाहिए कि वैभव को यहां मौका मिल जाएगा.
IND vs ENG LIVE: भारत-इंग्लैंड टी20 में आखिरी बार कब हुए थे आमने सामने
IND vs ENG LIVE: भारत और इंग्लैंड आखिरी बार साल 2022 में टी20 में आमने सामने हुए थे. तब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली गई थी. दोनों टीमें इंग्लैंड में टकराई थीं जहां 2-1 से जीत मिली थी. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पहले दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की थी.
IND vs ENG LIVE: इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी, ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
IND vs ENG LIVE: भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के इतिहास और आंकड़ों पर नजर डालें, तो टी20 इंटरनेशनल में भारत का पलड़ा भारी नजर आता है. भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 30 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 18 मुकाबलों में बाजी मारी है, जबकि इंग्लैंड को 12 जीतों से संतोष करना पड़ा है. हालिया फॉर्म की बात करें तो पिछले पांच मैचों में भी भारत 4-1 से आगे चल रहा है. हालांकि, मेजबान इंग्लैंड को उनके घर में हल्के में लेना बड़ी भूल होगी. इंग्लैंड ने अपने घर में 9 मैचों में से 5 जीते हैं, जबकि भारत को 4 में सफलता मिली है. साफ है कि ओवरऑल भले ही भारत आगे हो, लेकिन इंग्लैंड के घरेलू मैदान पर टक्कर बराबरी की है.
IND vs ENG LIVE: इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, मैच विनर गेंदबाज बाहर
IND vs ENG LIVE: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए अपने जिस प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है उसमें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का नाम शामिल नहीं है. बॉलिंग अटैक में पेसर्स साकिब महमूद और ल्यूक वूड होंगे, जबकि आदिल रशीद अपनी लेग स्पिन से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करेंगे.
ये है इंग्लैंड की प्लेइंग XI: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
