Sports

‘जो कभी सपना था वो हकीकत बन गया’, ‘किंग’ रिलीज से पहले शाहरुख खान ने दिखाया दम, दुनियाभर में बजा डंका

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 2, 2026
7 min read 1.2k views


Last Updated:

बेटी सुहाना खान के साथ अपनी मोस्टअवेटेड फिल्म ‘किंग’ की रिलीज से पहले ही शाहरुख खान ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है, जिसकी डंका दुनियाभर मचा है. फिल्मों से इतर किंग खान का सालों पुराना एक बड़ा सपना आखिरकार साकार हो गया है. इस कामयाबी ने न सिर्फ उनके क्रिकेट विजन को नई पहचान दी है. बॉलीवुड के बाद अब खेल की दुनिया में भी शाहरुख का डंका बज रहा है और फैंस उनकी इस नई उपलब्धि का जमकर जश्न मना रहे हैं. क्या था शाहरुख का वो सपना चलिए बताते हैं…

Shah Rukh Khan dream come true before King release superstar opened gleaming cricket stadium in Pomona California

नई दिल्ली. सिनेमा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद अब किंग खान ने एक और ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है. सालों पहले देखा गया उनका एक बड़ा सपना आखिरकार हकीकत बन गया है. खास बात यह है कि इस उपलब्धि के साथ उन्होंने उस धरती पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है, जिसे दुनिया मनोरंजन की राजधानी के रूप में जानती है. इस नई कामयाबी के बाद अब उनका चर्चित नारा ‘कोरबो, लोड़बो, जीतबो रे’ भी एक नए मंच पर गूंजने के लिए तैयार है. आखिर क्या है यह बड़ी उपलब्धि और क्यों इसे शाहरुख खान के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है चलिए बताते है…

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने मनोरंजन की दुनिया के बाद अब क्रिकेट में भी एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. नाइट राइडर्स ग्रुप (KRG) ने अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित पोमोना में अपने पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम बनाया है. जानकारी के मुताबिक, इसका ‘नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड’ उद्घाटन भी हो गया है. यह स्टेडियम न केवल ‘लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स'(LAKR) का परमानेंट होम ग्राउंड बनेगा, बल्कि अमेरिका में क्रिकेट के भविष्य को बदलने में मील का पत्थर साबित होगा.

The actor's Knight Riders Group (KRG) has officially unveiled the Knight Riders Cricket Ground in Pomona, California, giving the Los Angeles Knight Riders a permanent home and marking a major moment for cricket's growth in the United States. The stadium is also set to host cricket matches during the Los Angeles 2028 Olympic Games, making it one of the sport's most significant new venues.

ये खुशखबरी खुद शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने भावुक अंदाज में लिखा, ‘ जो कभी एक सपना था, वह आज हकीकत बन चुका है.’ उन्होंने इस मैदान को सिर्फ क्रिकेट का स्टेडियम नहीं, बल्कि खेल, मनोरंजन, परिवार और यादगार अनुभवों का केंद्र बताया. साथ ही उन्होंने आईसीसी चेयरमैन जय शाह और आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता का इस परियोजना में सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया है. (Image: Instagram/@iamsrk)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sharing the news on social media, an emotional Shah Rukh Khan described the occasion as the fulfilment of a long-cherished dream. "What started as a dream... turns into reality today," he wrote, welcoming fans to a venue built not just for cricket, but also for entertainment, families and unforgettable memories. He also thanked ICC Chairman Jay Shah and ICC CEO Sanjog Gupta for supporting the ambitious project.

कैलिफोर्निया के फेयरप्लेक्स, पोमोना में बना यह स्टेडियम मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के मुकाबलों की मेजबानी करेगा. इसके अलावा, 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी के दौरान भी इस मैदान की महत्वपूर्ण भूमिका रहने की उम्मीद है. क्रिकेट 128 साल बाद ओलंपिक खेलों में शामिल हो रहा है, ऐसे में यह स्टेडियम अमेरिका में इस खेल के विस्तार के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है.  (Image: Instagram/@iamsrk)

The new venue is far more than a home ground for the Los Angeles Knight Riders. It represents the Knight Riders Group's long-term vision of taking cricket to newer audiences and expanding the sport beyond its traditional strongholds. Located at Fairplex in Pomona, the stadium will host Major League Cricket matches before taking centre stage when cricket returns to the Olympics at LA28 for the first time in more than a century.

कैलिफोर्निया के पोमोना में स्थित फेयरप्लेक्स में बना यह वर्ल्ड-क्लास स्टेडियम अत्याधुनिक ट्रेनिंग सुविधाओं, शानदार लॉकर रूम और इंटरनेशनल-ग्रेड पिच से लैस है. वहीं, स्टेडियम ओलंपिक के टी20 क्रिकेट मैचों की मेजबानी के लिए सबसे प्रमुख वेन्यू के रूप में देखा जा रहा है. शुरुआत में इसकी क्षमता 5,000 दर्शकों की होगी, जिसे 2028 तक बढ़ाकर 15,000 कर दिया जाएगा . (Image: Instagram/@lakriders)

The addition of a dedicated stadium in the United States further strengthens the group's international footprint and highlights its ambition to play a leading role in cricket's global expansion. The timing couldn't be more significant. Cricket is set to return to the Olympic Games at Los Angeles 2028 after an absence of 128 years. Having a purpose-built venue in Southern California is expected to play a key role in introducing the sport to new audiences and leaving a lasting legacy in the United States.

शाहरुख खान ने पिछले कुछ सालों में नाइट राइडर्स ब्रांड को दुनियाभर में मजबूत स्तर पर पहुंचाया है. कोलकाता नाइट राइडर्स (IPL) से शुरू हुआ यह सफर अब ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (CPL), अबू धाबी नाइट राइडर्स (ILT20) और लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स (MLC) तक पहुंच चुका है. अब अमेरिका में अपने समर्पित क्रिकेट स्टेडियम बनने से नाइट राइडर्स ग्रुप की अंतरराष्ट्रीय पहचान और भी मजबूत हो गई है. (Image: Instagram/@lakriders)

From ruling the silver screen to helping shape cricket's future in America, SRK continues to prove that his influence extends far beyond Bollywood. And with the Knight Riders Cricket Ground now a reality, he has added yet another feather to an already extraordinary cap.

अमेरिका जैसे देश में, जहां क्रिकेट को पारंपरिक रूप से नहीं देखा जाता था, वहां किंग खान के इस निवेश ने खेल प्रेमियों को एक नई सौगात दी है. सिनेमा के पर्दे पर राज करने के बाद, अब खेल की दुनिया में शाहरुख खान की यह लंबी छलांग वाकई काबिले-तारीफ है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘कोरबो, लोड़बो, जीतबो रे’ का यह जोश अमेरिका की धरती पर क्रिकेट को कितनी नई ऊंचाइयों तक लेकर जाता है. (Image: Instagram/@iamsrk)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading