Sports

पहले प्रपोजल पर मिला इनकार… फिर भी नहीं मानी हार, इस चैंपियन क्रिकेटर की फिल्मी है लव स्टोरी

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 2, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेटप्रपोजल पर इनकार, फिर भी नहीं मानी हार, चैंपियन क्रिकेटर की फिल्मी लव स्टोरी

Last Updated:

Harbhajan Singh Love Story: मैदान पर अपनी जादुई स्पिन और आक्रामक तेवर के लिए मशहूर हरभजन सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा को देखते ही ‘क्लीन बोल्ड’ हो गए थे. पहली नजर के इस प्यार को शादी के मुकाम तक पहुंचाने के लिए भज्जी को 7 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा.

प्रपोजल पर इनकार, फिर भी नहीं मानी हार, चैंपियन क्रिकेटर की फिल्मी लव स्टोरी Zoom

हरभजन सिंह और गीता बसरा की लव स्टोरी बेहद फिल्मी है.

नई दिल्ली.  हौसलों की उड़ान, मैदान का आक्रामक तेवर और फिर पहली ही नजर में बॉलीवुड की एक हसीना पर क्लीन बोल्ड हो जाना, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की जिंदगी किसी ब्लॉकबस्टर रोमांटिक-ड्रामा फिल्म जैसी रही है. मैदान पर अपनी जादुई स्पिन से दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों के होश उड़ाने वाले भज्जी जब खुद ‘प्यार के जाल’ में फंसे, तो उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत पारी की शुरुआत हुई. हालांकि, इस खूबसूरत लव स्टोरी के समानांतर उनके करियर में विवादों के कई बड़े तूफान भी आए, लेकिन प्यार की इस पिच पर वे हमेशा डटे रहे.

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की प्रेम कहानी पूरी तरह से फिल्मी और ‘लव एट फर्स्ट साइट’ का बेहतरीन उदाहरण है. बात उन दिनों की है जब भज्जी लंदन में थे. एक दिन उन्होंने टीवी पर फिल्म ‘द ट्रेन’ का सुपरहिट गाना ‘वो अजनबी’ देखा. गाने में नजर आ रही एक्ट्रेस गीता बसरा (Geeta Basra) की खूबसूरती पर भज्जी इस कदर फिदा हुए कि उन्होंने तुरंत ठान लिया कि वे इस लड़की से मिलकर रहेंगे. लंदन से ही उन्होंने अपने खास दोस्त और साथी क्रिकेटर युवराज सिंह को फोन मिलाया और गीता के बारे में पूछताछ की. आखिरकार, बॉलीवुड के गलियारों में अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर भज्जी गीता का फोन नंबर हासिल करने में कामयाब रहे. नंबर मिलते ही उन्होंने गीता को मैसेज कर कॉफी पीने का इनविटेशन दे डाला. हालांकि, ब्रिटेन के पोर्ट्समाउथ में जन्मीं गीता ने शुरुआत में इस स्टार क्रिकेटर को कोई भाव नहीं दिया और उनके मैसेज का कोई जवाब नहीं आया.

हरभजन सिंह और गीता बसरा की लव स्टोरी बेहद फिल्मी है.

इनकार से इकरार और 7 साल का इंतजार
इस एकतरफा लव स्टोरी में ट्विस्ट तब आया जब टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी. इस ऐतिहासिक जीत के बाद गीता ने खुद हरभजन को फोन करके बधाई दी. यहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. इसके बाद भज्जी ने गीता को आईपीएल मैच देखने के लिए आमंत्रित किया, लेकिन गीता नहीं आईं, जिससे भज्जी का दिल टूट गया. धीरे-धीरे दोस्ती गहरी हुई और जब हरभजन ने पहली बार गीता को प्रपोज किया, तो गीता ने अपने बॉलीवुड करियर का हवाला देते हुए साफ इनकार कर दिया. लेकिन भज्जी भी अपनी जिद के पक्के थे. वे पीछे नहीं हटे और आखिरकार करीब 7 साल की लंबी डेटिंग के बाद अक्टूबर 2015 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. आज इस कपल के दो प्यारे बच्चे हैं बेटी हिनाया हीर और बेटा जोवन वीर सिंह.

जब प्यार के इस सफर के बीच आए ‘क्रिकेट के विवाद’
जिस दौरान हरभजन और गीता के बीच यह नजदीकियां बढ़ रही थीं, ठीक उसी दौर में मैदान पर हरभजन सिंह का नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े विवादों से जुड़ रहा था. गीता बसरा ने एक इंटरव्यू में बताया भी था कि भज्जी बाहर से जितने कड़क और स्ट्रॉन्ग दिखते हैं, दिल से उतने ही नरम हैं. लेकिन मैदान पर उनका यह ‘कड़क अंदाज’ कई बार बड़े तूफानों की वजह बना.

मंकीगेट विवाद
साल 2008 की ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान सिडनी टेस्ट में हरभजन सिंह और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स के बीच तीखी बहस हुई. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भज्जी पर नस्लीय टिप्पणी (‘मंकी’ कहने) का आरोप लगाया. इस विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट संबंध दांव पर लग गए थे और भज्जी को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित भी किया गया था. इसी दौर में आईपीएल के पहले सीजन के दौरान हरभजन सिंह ने अनुशासन की सारी हदें पार कर दीं. एक मैच के बाद उन्होंने गेंदबाज एस. श्रीसंत को मैदान पर थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद श्रीसंत लाइव कैमरे पर रोते हुए नजर आए थे. इस घटना के बाद भज्जी पर पूरे सीजन का बैन लगा और उनकी भारी आलोचना हुई.

संजीदगी, संन्यास और नया सफर
वक्त गुजरने और जिंदगी में गीता बसरा के आने के बाद हरभजन के स्वभाव में काफी संजीदगी आई. अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए भज्जी ने श्रीसंत वाले मामले पर सार्वजनिक रूप से खेद जताया था. उन्होंने कहा था, ‘जो हुआ वो गलत था. मैंने गलती की थी, जिससे मेरे साथी और मुझे, दोनों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी.’ गीता भी हमेशा भज्जी को आईना दिखाती रहीं. भज्जी के मुताबिक, ‘गीता मुझे हमेशा ऑनेस्ट ओपिनियन देती हैं कि मैं कहां गलत हूं.’ दिसंबर 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हरभजन के नाम टेस्ट में 417 और वनडे में 269 विकेट दर्ज हैं

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading