Sports

IND vs ENG 3rd T20 Live: वैभव के तूफान की उम्मीद, भारत-इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में तीसर टी20, टॉस का इंतजार

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 7, 2026
2 min read 1.2k views



IND vs ENG 3rd T20 Live Score Updates: भारत और इंग्लैंड की टीमें आज टी20 सीरीज के तीसरा मैच में नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में आमने-सामने होंगी. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला रात 10 बजे से शुरू होगा. टॉस आधे घंटे पहले यानी 9.30 बजे होना है. पहला मैच बारिश से रद्द होने के बाद दूसरे टी20 में श्रेयस अय्यर की टीम को हार का सामना करना पड़ा, जिससे भारत सीरीज में 0-1 से पिछड़ रहा है. सीरीज पर कब्जा करना है तो आज भारत को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. मैनचेस्टर में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर सभी की नजरें रहने वाली हैं. डेब्यू पर वह 14 रन बनाकर आउट हो गए थे. ऐसे में फैंस को आज उनसे बड़ी विस्फोटक पारी की उम्मीद होगी. इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है, जबकि भारत की प्लेइंग-11 टॉस के वक्त सामने आएगी. टीम इंडिया में एक बदलाव देखने को मिल सकता है. रवि बिश्नोई की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका दिया जा सकता है.

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

भारत की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

IND vs ENG 3rd T20 Live Score: कितने बजे होगा टॉस?

इस मैच में टॉस अहम भूमिका निभाने वाला है. देखना दिलचस्प होगा कि टॉस जीतने वाले कप्तान पहला बैटिंग चुनता है या लक्ष्य का पीछा करने का फैसला लेगा. श्रेयस अय्यर और हैरी ब्रूक टॉस के लिए 9.30 बजे मैदान पर आएंगे.

IND vs ENG 3rd T20 Live Score: ट्रेंट ब्रिज की पिच किसकी मददगार रहेगी?

ट्रेंट ब्रिज को इंग्लैंड की सबसे अच्छी बल्लेबाजी वाली टी20 पिचों में गिना जाता है. यहां बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिलती है और बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, नई गेंद से शुरुआत के कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और हल्की मूवमेंट मिलने की उम्मीद है. इसके बाद पिच बल्लेबाजी के लिए और आसान हो सकती है.

IND vs ENG 3rd T20 Live Score: कैसा रहेगा मौसम?

नॉटिंघम में मौसम साफ रहने का अनुमान है. बारिश की संभावना बेहद कम है, इसलिए पूरे 20-20 ओवर का मैच होने की उम्मीद है. शुरुआत में हल्की हवा तेज गेंदबाजों की मदद कर सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, गर्म और शुष्क मौसम बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

IND vs ENG 3rd T20 Live Score: भारत में कहां देखें लाइव?

भारत में इस सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जा रहा है. अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV और JioHotstar पर उपलब्ध रहेगी.

IND vs ENG 3rd T20 Live Score: कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाएगा. इसका टॉस का भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे, जबकि लाइव एक्शन रात 10:00 बजे शुरू होगा.

IND vs ENG 3rd T20 Live Score: भारत और इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है. दोनों देशों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 18 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 13 मैच इंग्लैंड ने जीते. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. भारतीय टीम इस लीड को और मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

IND vs ENG 3rd T20 Live Score: वैभव सूर्यवंशी पर सबकी निगाहें

इस मुकाबले में सबका पूरा फोकस युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाला है, जो अपने ऐतिहासिक इंटरनेशनल डेब्यू में आक्रामक जरूर दिखे, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए. मैनचेस्टर में अपने डेब्यू मैच में वैभव ने विस्फोटक बैटिंग दिखते हुए जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की गेंदबाजों की स्टैंड्स में पहुंचाया. हालांकि, वह 14 रन बनाकर आउट हो गए. ऐसे में आज उनसे एक दमदार और मैच जिताऊ पारी की उम्मीद होगी.

IND vs ENG 3rd T20 Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

IND vs ENG 3rd T20 Live Score: टीम इंडिया में हो सकता है एक बदलाव

भारतीय टीम एक बदलाव के साथ इस मुकाबले में उतर सकती है. पिछले मैच में सबसे महंगे गेंदबाज रहे रवि बिश्नोई की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है. बिश्नोई ने मैनचेस्ट टी20 में चार ओवर में 60 रन लुटा दिए थे. इसमें एक ओवर में तो इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 29 रन बटोरे.

IND vs ENG 3rd T20 Live Score: इंग्लैंड की प्लेइंग-11

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

IND vs ENG 3rd T20 Live Score: अय्यर की कप्तानी में भारत को पहली जीत का इंतजार

श्रेयस अय्यर को जब से भारतीय टी20 टीम का फुल टाइम कप्तान बनाया गया है, तब से टीम एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हुई है. बतौर कप्तान अय्यर की अगुआई में सबसे पहले टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर गई, जहां उसे दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 रद्द हो गया, जबकि दूसरे मैच में हार मिली. आज अय्यर को उम्मीद होगी कि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया की जीत का खाता खुले.

IND vs ENG 3rd T20 Live: आज नॉटिंघम में भिड़ेंगे भारत और इंग्लैंड

नमस्ते, भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिघम में होने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. टीम इंडिया की नजरें जीत के साथ सीरीज में 1-1 से बराबरी करने पर होंगी, जबकि मेजबान इंग्लैंड 2-0 से बढ़त हासिल करने उतरेगी. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा था, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड ने बाजी मारी. ऐसे में आज की यह टक्कर रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading