Sports

श्रेयस अय्यर ने बनाया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने चौथे भारतीय कप्तान, धोनी-रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 7, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेटअय्यर ने की धोनी-रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय कप्तान

Last Updated:

Most consecutive tosses won by an India captain in T20Is: नॉटिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का टॉस जीतने के साथ ही श्रेयस अय्यर ने एक अनोखे क्लब में जगह बना ली. दरअसल, वह इस फॉर्मेट में लगातार 5 या इससे ज्यादा मैचों में टॉस जीतने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं. श्रेयस अय्यर ने इस मामले में रोहित शर्मा और एमएस धोनी की बराबरी कर ली.

अय्यर ने की धोनी-रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय कप्तानZoom

श्रेयस अय्यर ने लगातार 5वें टी20 में टॉस जीतकर बनाया रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिघम के ट्रेंट ब्रिज में तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया. दूसरा मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी. चार ओवर में 60 रन लुटाने के बाद रवि बिश्नोई को प्लेइंग-11 से बाहर कर तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को शामिल किया. मैच में भारत ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के साथ ही अपना नाम एक स्पेशल क्लब में दर्ज करा लिया. अय्यर ने रोहित शर्मा और एमएस धोनी के खास रिकॉर्ड की भी बराबरी की.

दरअसल, श्रेयस अय्यर लगातार 5 या इससे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैचों में टॉस जीतने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं. आयरलैंड दौरे से टी20 टीम की कमान संभाल रहे अय्यर ने नॉटिघम में लगातार पांचवें मुकाबले में टॉस जीता, जिससे उन्होंने रोहित शर्मा और एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इन दोनों दिग्गजों ने भी टी20 इंटरनेशनल में लगातार 5-5 मैचों में टॉस जीता था. धोनी ने 2007 में ऐसा किया था, जबकि रोहित शर्मा ने 2020 से 2022 के दौरान इस मुकाम को हासिल किया.

लगातार सबसे ज्यादा टॉस किसने जीते?
भारत के लिए लगातार टी20 मैचों में सबसे ज्यादा टॉस जीतने का रिकॉर्ड सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी के ही नाम है. धोनी ने 2010 से 2012 के बीच लगातार 7 टी20 मैच खेलते हुए सभी मैच टॉस जीते थे. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं. कोहली ने 2019 में लगातार 6 टी20 में भारत की कप्तानी संभालते हुए टॉस जीते थे. अय्यर के बाद अगले कुछ मैचों में धोनी और कोहली को पीछे छोड़कर इस लिस्ट में नंबर-1 बनने का मौका है.

टॉस जीतकर भारत की बॉलिंग
इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे.’ पिछले मैच में मिली हार पर अय्यर ने कहा, ‘वह बस एक छोटी-सी रुकावट थी जिसे आप काबू नहीं कर सकते, लेकिन खिलाड़ियों का हौसला बुलंद है. टीम में एक बदलाव हुए है. बिश्नोई की जगह प्रिंस आए हैं.’

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading