
Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली के नाम तो वैसे कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड दर्ज है, लेकिन पूर्व कप्तान ने अपने टेस्ट करियर में एक रिकॉर्ड बनाया है, जिसका टूट पाना लगभग असंभव जैसा लगता है. ये रिकॉर्ड है डेब्यू टेस्ट में शतक और करियर के आखिरी टेस्ट में गोल्डन डक पर आउट होने का.
एमएस धोनी के साथ सौरव गांगुली
नई दिल्ली: कहते हैं किसी भी खेल में रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए हैं. हालांकि, कुछ-एक रिकॉर्ड ऐसे भी बने हैं जिसका टूट पाना लगभग असंभव है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और कप्तान सौरव गांगुली के नाम दर्ज है. ये रिकॉर्ड है टेस्ट डेब्यू में शतक और अपने अंतिम टेस्ट की आखिरी पारी में गोल्डन डक होने का. गांगुली दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम ये अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है.
अब सवाल ये उठता है कि गांगुली का ये रिकॉर्ड आखिर क्यों नहीं टूट पाएगा. बता दें कि कोई भी क्रिकेटर यही चाहता है कि उसका डेब्यू यादगार हो. खास तौर पर तब जब कोई अपने करियर के पहले मैच में शतक या फिर गेंदबाजी में पांच विकेट लें, जैसा कि गांगुली ने लॉर्ड्स में शतक लगाया था. वहीं, दूसरी तरफ दुनिया का कोई भी खिलाड़ी ये नहीं चाहेगा कि वह अपने करियर के आखिरी मैच में गोल्डन डक यानी पहली गेंद का सामना करते हुए आउट हो. यही कारण है कि गांगुली का ये रिकॉर्ड टूट पाना लगभग असंभव जैसा दिखता है.
उपलब्धियों से भरा हुआ है गांगुली का करियर
बता दें कि सौरव गांगुली का करियर उपलब्धियों से भरा हुआ है. गांगुली टीम इंडिया के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे मैचों में प्रतिनिधित्व किया. इसके अलावा गांगुली ने भारतीय क्रिकेट के सबसे मुश्किल दौर में कप्तानी कर टीम को संभालने का काम किया. टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो गांगुली ने अपने करियर में 7212 रन बनाए, जिसमें 16 शतक और 35 अर्धशतक दर्ज है.
वहीं, वनडे में भी गांगुली ने खूब मचाया है. वनडे क्रिकेट में गांगुली के नाम 11363 रन दर्ज है. वनडे में गांगुली ने 22 शतक और 72 अर्धशतकीय पारी खेली. बल्लेबाजी के अलावा गांगुली ने गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाया है. वनडे क्रिकेट में गांगुली ने 100 विकेट भी दर्ज है.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





