Sports

Wimbledon: रॉयल बॉक्स में तेंदुलकर फैमिली संग शुभमन गिल, पर लाइमलाइट चुरा ले गई सारा की क्यूटनेस

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 10, 2026
3 min read 1.2k views


Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के कारण सुर्खियों में हैं. इंटरनेट पर शुभमन गिल की तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में शुभमन के साथ सचिन तेंदुलकर भी नजर आ रहे हैं. तस्वीर में सचिन के साथ उनकी वाइफ और बेटी सारा भी नजर आ रही हैं.

Shubman Gill

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को विंबलडन में एक बड़ा सम्मान मिला है. शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के चौथे ऐसे कप्तान बने हैं, जिन्हें विंबलडन के रॉयल बॉक्स में मैच देखने का न्योता मिला. शुभमन गिल ने भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ बैठकर मैच देखा.

Shubman Gill

शुभमन गिल से पहले यह सम्मान सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा को मिल चुका है. इन तीनों को भी रॉयल बॉक्स में मैच देखने का मौका मिल चुका है. पहली बार रॉयल बॉक्स में शुभमन गिल ने सचिन तेंदुलकर के साथ मैच देखा.

Shubman Gill

सोशल मीडिया पर शुभमन गिल की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें सचिन के अलावा उनकी वाइफ और बेटी सारा तेंदुलकर भी हैं. तेंदुलकर फैमिली के साथ शुभमन गिल की तस्वीर सामने आने के बाद अब एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sara Tendulkar

बता दें कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को लेकर लंबे समय से यह बात चल रही है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने जाहिर नहीं किया. बीच में एक दौर ऐसा भी आया था जब यह कहा गया कि शुभमन और सारा का ब्रेकअप हो गया है.

Sachin

ब्रेकअप की खबरों के बीच शुभमन और सारा को कुछ मौकों पर एक ही इवेंट में स्पॉट किया जा चुका है. हालांकि, सारा के साथ उनकी फैमिली भी रही है, लेकिन गाहे-बगाहे शुभमन और सारा के एक ही इवेंट में दिखने से दोनों को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है.

Sachin tendulkar

ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर सीक्रेटली एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. सच्चाई जो भी हो, विंबलडन के रॉयल बॉक्स में तेंदुलकर फैमिली के साथ शुभमन का होना इस बात को हवा दे गया है कि शायद वह सचिन के दामाद बनने वाले हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading