MS Dhoni IND vs ENG: धोनी के कान में लगा ‘रहस्यमयी’ डिवाइस क्या था ? कैसे काम करता है ये अनोखा गैजेट, जानिए इंग्लैंड के स्टेडियम का यह दिलचस्प राज


होमखेलक्रिकेटधोनी के कान में लगा रहस्यमयी’ डिवाइस क्या था? यह कैसे काम करता है

Last Updated:

MS Dhoni mysterious earpiece: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन वनडे के दौरान स्टैंड्स में पूर्व कप्तान एमएस धोनी आकर्षण का केंद्र बने रहे. इस मैच में धोनी के कान में लगे एक ‘रहस्यमयी’ डिवाइस ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. दरअसल, यह एक विशेष ‘स्टेडियम रेडियो रिसीवर’ था, जो फैंस को बिना किसी लैग के रीयल-टाइम लाइव कमेंट्री सुनाता है. इसके अलावा, धोनी ने स्टैंड्स में पास बैठे एक नन्हे प्रशंसक के साथ पॉपकॉर्न शेयर कर अपनी सादगी से एक बार फिर करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया.

धोनी के कान में लगा रहस्यमयी' डिवाइस क्या था? यह कैसे काम करता है Zoom

धोनी के कान में लगा अनोखा गैजेट क्या है.

नई दिल्ली. बर्मिंघम का ऐतिहासिक एजबेस्टन मैदान. भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले का रोमांच चरम पर था. मैदान पर गेंद और बल्ले की जंग जारी थी, लेकिन अचानक कैमरे का लेंस स्टैंड्स की तरफ घूमा और पूरा स्टेडियम एक शोर से गूंज उठा. बड़ी स्क्रीन पर एक ऐसा चेहरा चमका जिसने मैदान पर चल रहे हाई-वोल्टेज मैच से भी ज्यादा सुर्खियां बटोर लीं. वह चेहरा था भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी का. हमेशा की तरह धोनी का सादगी भरा अंदाज फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी था, लेकिन इस बार सिर्फ उनकी मौजूदगी ही चर्चा का विषय नहीं थी. सोशल मीडिया पर जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था धोनी के कान में लगा एक छोटा सा अनोखा डिवाइस. फैंस के मन में तुरंत यह सवाल कौंध गया कि आखिर धोनी कान में क्या लगाकर मैच देख रहे हैं? इस दिलचस्प डिवाइस का राज और धोनी के उस प्यारे जेस्चर की कहानी आइए जानते हैं जिसने करोड़ों दिलों को एक बार फिर जीत लिया.

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के कान में जो छोटा सा ईयरपीस नजर आ रहा था, वह कोई साधारण ब्लूटूथ हेडफोन या ईयरबड्स नहीं था. दरअसल, यह एक मिनिएचर स्टेडियम रेडियो रिसीवर था. यूनाइटेड किंगडम (UK) खासकर इंग्लैंड के क्रिकेट मैदानों पर यह एक बेहद लोकप्रिय और पुराना ट्रेडिशनल फीचर है. इंग्लैंड में मैच के दौरान लाइव रेडियो कमेंट्री सुनने की एक लंबी और समृद्ध परंपरा रही है.

धोनी के कान में लगा अनोखा गैजेट क्या है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading