virat kohli no to coach: अभिषेक नायर ने कहा, “जब विराट ऑस्ट्रेलिया में संघर्ष कर रहे थे और लगातार दो बार शून्य पर आउट हुए, तब मैंने उनसे पूछा कि क्या सब ठीक है. उन्होंने कहा, ‘सब ठीक है, ये खेल का हिस्सा है. मैंने उनसे कहा कि मेरे पास एक ऑब्जर्वेशन है, क्या आप सुनना चाहेंगे? उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘नहीं, मैं इसे अपने तरीके से करूंगा.
पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जब विराट कोहरली ने कोच की मदद लेने से कर दिया था इंकार
अभिषेक नायर ने कहा, “जब विराट ऑस्ट्रेलिया में संघर्ष कर रहे थे और लगातार दो बार शून्य पर आउट हुए, तब मैंने उनसे पूछा कि क्या सब ठीक है. उन्होंने कहा, ‘सब ठीक है, ये खेल का हिस्सा है. मैंने उनसे कहा कि मेरे पास एक ऑब्जर्वेशन है, क्या आप सुनना चाहेंगे? उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘नहीं, मैं इसे अपने तरीके से करूंगा. अगले मैच के बाद उन्होंने जवाब दिया, ‘मैंने अपने तरीके से कर दिखायामेरे लिए यही विराट कोहली की सबसे बड़ी पहचान है.
कोच की सलाह लेने से कोहली ने किया था इंकार
नायर ने जियो हॉटस्टार शो में बताया कि ऑस्ट्रेलिया में दो लगातार शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने कोहली से बात की थी. उन्होंने पूछा कि क्या सब ठीक है और क्या वह उनकी कोई राय सुनना चाहेंगे. लेकिन कोहली ने साफ तौर पर मना कर दिया और कहा कि वह अपने तरीके से चीजों को संभालेंगे. पहले और दूसरे वनडे में लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बाद कोहली ने तीसरे वनडे में 81 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाकर शानदार वापसी की. इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में लगातार दो शतक और एक अर्धशतक जड़कर 2025 का अंत शानदार अंदाज में किया.
पहले वनडे में फ्लॉप, दूसरे में बड़ी पारी की उम्मीद
विराट कोहली ने IPL 2026 के बाद पहली बार ENG vs IND पहले वनडे में मैदान पर वापसी की. वह चोट के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर रहे थे. हालांकि, इस मुकाबले में वह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए और ऑर्चर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. अब कार्डिफ में होने वाले दूसरे वनडे में कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. उनके पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का भी मौका है. उन्हें इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने के लिए राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 4 रन की जरूरत है.
About the Author

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.