Last Updated:
श्रीलंका दौरे पर दूसरे यूथ टेस्ट में भारतीय अंडर-19 टीम में डेब्यू कर रहे मनाल चौहान ने धूम मचा दी. मनाल ने अपने पहले ही मैच में 150 रनों की पारी खेलकर सनसनी मचा दी. मना की इस पारी के बौदलत ही टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं मनाल चौहान.
डेब्यू में मनाल खेली 150 रनों की पारी
कोलंबो: श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ दूसरे यूथ टेस्ट में भारत अंडर-19 के लिए मनाल चौहान ने अपने डेब्यू में ही इतिहास रच दिया. 18 साल के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने डेब्यू मैच में 150 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में मनाल ने 244 गेंदों का सामना किया, जिसमें जिसमें 20 चौके और 1 छक्का भी शामिल रहा. मनाल की इस बेहतरीन शतकीय पारी के बदौलत ही भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
मनाल चौहान के डेब्यू में इस शतक को लंबे समय तक याद रखा जाएगा. वे आर्यन सकपा, चिगुरूपति वेंकट और रोहित यादव के साथ इस मैच में यूथ टेस्ट डेब्यू करने वाले चार भारतीय खिलाड़ियों में से एक थे. खेल के पहले दिन मनाल ने 190 से अधिक गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों और एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया था.
कौन हैं मनाल चौहान?
18 साल के मनाल चौहान मध्यप्रदेश के चंबल इलाके के रहने वाले हैं. मनाल ने जूनियर लेवल क्रिकेट में दमदार खेल का प्रदर्शन किया था, जिसके कारण उन्हें अंडर-19 टीम में पहली बार मौका मिला. मनाल बल्लेबाजी के अलावा लेफ्ट आर्म अर्थोडक्स बॉलिंग भी करते हैं. इंडिया अंडर-19 के लिए मुकाबले से पहले मनाल ने एमपी अंडर-16 के लिए अपने खेल से सनसनी मचाने का काम किया था.
कुशाग्र ओझा ने भी लगाया शतक
श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में इंडिया अंडर-19 के लिए कुशाग्र ओझा ने भी शतकीय पारी खेली. कुशाग्र ओझा ने 193 गेंदों का सामना करते हुए 111 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के भी लगाए. कुशाग्र ओझा और मनाल के अलावा और कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सके.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.