हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच कैसी है?
वैसे तो इस श्रृंखला में नए गेंदबाजी आक्रमण को आजमाने का लक्ष्य था, लेकिन वर्तमान खराब प्रदर्शन के कारण अब इसे हर हालत में जीतना जरूरी हो गया है. हरारे स्पोटर्स क्लब की पिच में नमी और उछाल रहता है, जिससे भारतीय बल्लेबाजों को दिक्कतें आ सकती है. ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड एनगारवा के तेज आक्रमण का सामना करना भारतीय बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा.
टॉप ऑर्डर सेट, मिडिल ऑर्डर सिरदर्द
संजू की गैरमौजूदगी में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे. तीसरे नंबर पर ईशान किशन को उतारा जा रहा है और चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर आएंगे. मगर उपकप्तान तिलक वर्मा पांचवें नंबर पर सहज नहीं दिख रहे हैं, जो टी-20 में तीसरे नंबर के अच्छे बल्लेबाज हैं. पांचवें नंबर पर रिंकू सिंह बेहतर विकल्प हैं, लेकिन उपकप्तान को बाहर करना आसान नहीं होगा. भारत के सामने असली चुनौती हर्ष दुबे, शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे में से एक को चुनने की है. तीनों में से कोई भी शुद्ध हरफनमौला नहीं है. ऐसे में तीनों को भी उतारा जा सकता है.
ऑलराउंडर्स ने बढ़ाई टेंशन
शिवम को सीम और स्विंग गेंदबाजी के सामने बतौर बल्लेबाज परेशानी आई है, लेकिन उन्हें दो टी-20 विश्व कप जीतने का अनुभव है. वहीं शेडगे की गेंदबाजी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है तो हर्ष अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं. गंभीर की पसंद हरफनमौला रहे हैं लेकिन लक्ष्मण की सोच अलग है. वह पुछल्ले बल्लेबाजों की कतार नहीं रख सकते क्योंकि मयंक यादव, अशोक शर्मा, प्रिंस यादव और यश ठाकुर जैसे तेज गेंदबाज बल्लेबाजी नहीं कर पाते. प्रिंस का खेलना तय लग रहा है जो मयंक यादव के साथ उतरेंगे. तीसरे तेज गेंदबाज का सिलेक्शन अशोक शर्मा और यश ठाकुर में से किया जाएगा.
भारत का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान ), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा, रवि बिश्नोई, प्रभसिमरन सिंह और रिंकू सिंह
जिम्बाब्वे का स्क्वॉड: सिकंदर यादव (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रियान बर्ल, तनाका शिवांगा, बेन करन, ब्राड इवांस, वेसले मधेवेरे, टी मारूमनी, वेलिंगटन मसाकाजा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स , रिचर्ड एनगारवा, न्यूमैन एन, मिल्टन शुम्बा और तफादजवा त्सिगा
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.