क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन? श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली सीरीज जीत को तैयार भारत, जिम्बाब्वे की उड़ी नींद


होमखेलक्रिकेटजिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज कब्जाने उतरेगा भारत, क्या प्रभसिमरन को मिलेगा मौका?

Last Updated:

Prabhsimran singh set to debut today: भारतीय टीम शनिवार (25 जुलाई) को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में सीरीज कब्जाने के इरादे से उतरेगी. कप्तान श्रेयस अय्यर के पास अपनी कप्तानी में पहली टी20 सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है. हालांकि, लगातार फ्लॉप चल रहे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पत्ता कट सकता है और आईपीएल में धमाल मचाने वाले प्रभसिमरन सिंह को डेब्यू का मौका मिल सकता है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज कब्जाने उतरेगा भारत, क्या प्रभसिमरन को मिलेगा मौका? Zoom

प्रभसिमरन सिंह आज कर सकते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू.

नई दिल्ली. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय मेंस क्रिकेट टीम शनिवार (25 जुलाई) को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह मुकाबला भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब के ऐतिहासिक मैदान पर ही खेला जाएगा. अय्यर की अगुआई में भारतीय टीम की नजरें एक और दमदार प्रदर्शन करते हुए इस मैच को जीतने और तीन मैचों की इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने पर होंगी. यह मुकाबला कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए व्यक्तिगत रूप से भी बेहद खास होने वाला है. कप्तान के रूप में यह उनका तीसरा प्रयास है, और शनिवार को मिलने वाली एक और जीत उन्हें पहली बार अपनी कप्तानी में भारत को सीरीज जिताने का गौरव दिलाएगी.

पहले मैच में टीम ने जिस तरह का अनुशासन, आक्रामकता और निरंतरता दिखाई है, उसे देखते हुए भारतीय खेमे का मनोबल सातवें आसमान पर है. टीम भले ही जीत की पटरी पर सवार हो, लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन दूसरे टी20 में प्लेइंग-11 के अंदर एक बड़ा और कड़ा फैसला ले सकता है. खबर है कि टीम से स्टार बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को बाहर किया जा सकता है.

खराब फॉर्म की मार
हरारे में खेले गए पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा. वह 8 गेंदों का सामना करने के बाद केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. अभिषेक का बल्ला पिछले कुछ मैचों से शांत ही चल रहा है. इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई T20I सीरीज की अपनी आखिरी तीन पारियों में वह सिर्फ 10, 16 और 3 रन ही बना सके थे.

प्रभसिमरन सिंह को मिल सकता है डेब्यू का मौका
अभिषेक शर्मा के स्थान पर पंजाब किंग्स के आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) को भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने की कैप मिल सकती है. घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रभसिमरन को IPL 2026 के शानदार और धमाकेदार सीजन के बाद लगभग तीन साल के लंबे इंतजार के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी का बुलावा मिला है.

आईपीएल 2026 में प्रभसिमरन का जलवा
अनकैप्ड बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने लगातार दूसरे सीजन 500 से अधिक रन बनाए. वह श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की ओर से इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. अब वह इस फॉर्म को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भुनाने के लिए पूरी तरह बेताब हैं.

बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम की स्थिति
भारतीय टीम प्रबंधन बल्लेबाजी क्रम में और कोई प्रयोग करने के मूड में नहीं दिखता है. अगर मैच से ठीक पहले किसी खिलाड़ी की फिटनेस से जुड़ी कोई समस्या सामने नहीं आती है (जिसकी अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं है), तो मध्यक्रम और निचले क्रम में कोई बदलाव नहीं होगा. गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो भारत ने पहले टी20 में तीन तेज गेंदबाजों और एक विशेषज्ञ स्पिनर के संयोजन के साथ मैदान संभाला था. पूरी संभावना है कि भारतीय टीम दूसरे T20I में भी इसी विजयी संयोजन पर भरोसा बनाए रखेगी. हालांकि, क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें इस बात पर भी टिकी होंगी कि क्या पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने का मौका मिलता है या नहीं. विदर्भ के इस प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज को इस सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम का कॉल-अप मिला है.

दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…

और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading