Last Updated:
WI vs PAK, 1st Day-2: कप्तानी से मुक्त होने के बाद अपनी पहली टेस्ट पारी में शान मसूद ने नाबाद 88 रन बनाकर पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. वेस्टइंडीज की टीम ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 311 रन बनाए हैं
पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बाबर आजम
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौरे पर पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे बाबर आजम बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे. पाकिस्तान के लिए पहली पारी में बाबर आजम 38 गेंद में सिर्फ 23 रही बना पाए. हालांकि, टीम के एक्स कैप्टन शान मसूद ने खेल के दूसरे दिन नाबाद रहते हुए 88 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. दिन का खेल समाप्त होने तक शान मसूद के साथ सलमान आगा क्रीज पर खड़े हैं.
अजान अवैस के खाता खोले बिना पवेलियन लौटने के बाद मसूद ने सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक (63) के साथ दूसरे विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी की. इससे पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के 311 रन के जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 199 रन बनाए. वह अभी वेस्टइंडीज से 112 रन पीछे है. कप्तान बाबर आजम खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त किए जाने से कुछ देर पहले 23 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सलमान आगा ने नौ गेंदों का सामना किया. उन्होंने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है.
वेस्टइंडीज के लिए हॉज और शाई होप ने लगाई फिफ्टी
इससे पहले वेस्टइंडीज की तरफ से शाई होप ने 92 और केवम हॉज ने 84 रन बनाए. वेस्टइंडीज ने सुबह तीन विकेट पर 194 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपने स्कोर में 117 रन और जोड़े. हॉज ने अपने रात के 83 रन के स्कोर में केवल एक रन जोड़ा और दिन के तीसरे ओवर में दूसरी स्लिप पर कैच आउट हो गए, जिससे चौथे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी समाप्त हो गई. होप ने 113 गेंदों में अपना सातवां अर्धशतक पूरा किया.
हॉज के आउट होने के बाद, होप ने जस्टिन ग्रीव्स (15), रोस्टन चेज (10) और शमर जोसेफ (23) के साथ मिलकर छोटी लेकिन उपयोगी साझेदारियां कीं. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद अली ने चार, मोहम्मद अब्बास ने तीन और खुर्रम शहजाद ने दो विकेट लिए.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…
और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.