‘पाटीदार के सामने वो कुछ भी नहीं’, 23 साल के विस्फोटक बल्लेबाज पर भड़के पूर्व सेलेक्टर


होमखेलक्रिकेट‘पाटीदार के सामने वो कुछ नहीं’, 23 साल के विस्फोटक बैटर पर भड़के पूर्व सेलेक्टर

Last Updated:

Kris Srikkanth on tilak varma: भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर तिलक वर्मा की निरंतरता और तेज गति से रन बनाने की क्षमता पर सवाल खड़े किए हैं. श्रीकांत का मानना है कि टी20 क्रिकेट के लिए रजत पाटीदार तिलक वर्मा से कहीं बेहतर विकल्प हैं. श्रीकांत का यह बयान हाल ही में खत्म हुई भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के बाद आया है.

'पाटीदार के सामने वो कुछ नहीं', 23 साल के विस्फोटक बैटर पर भड़के पूर्व सेलेक्टरZoom

क्रिस श्रीकांत ने तिलक वर्मा की आलोचना की.

नई दिल्ली. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया, लेकिन टीम की जीत के बीच 23 वर्षीय तिलक वर्मा की बल्लेबाजी एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई. भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने तिलक पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह टी20 क्रिकेट में रजत पाटीदार के सामने कहीं नहीं ठहरते. श्रीकांत का मानना है कि अगर टीम इंडिया को मिडिल ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाज चाहिए तो चयनकर्ताओं को पाटीदार को मौका देना चाहिए.

‘रजत पाटीदार के सामने कुछ भी नहीं तिलक’
अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कृष्णमाचारी श्रीकांत ने तिलक वर्मा की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि तिलक लगातार तेज गति से रन बनाने में सफल नहीं हो रहे हैं और उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी साफ दिखाई देती है. श्रीकांत ने कहा, ‘एक बार फिर तिलक ने नौ गेंदें खा लीं. वह लंबे समय तक तेज बल्लेबाजी नहीं कर सकते. निरंतरता कहां है? इंग्लैंड में उन्होंने क्या किया? एक-दो अच्छी पारियां खेलने से कुछ नहीं होता. रजत पाटीदार के सामने वह कुछ भी नहीं हैं. अगर आपको असली टी20 बल्लेबाज चाहिए तो पाटीदार को मौका दीजिए.’

तीसरे मैच में नहीं चला बल्ला
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में तिलक वर्मा 9 गेंदों पर 11 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192/5 का स्कोर बनाया और 35 रन से मुकाबला जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. हालांकि, इससे पहले दूसरे टी20 में तिलक ने 29 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए थे. इसके बावजूद उनकी धीमी शुरुआत और बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है.

पाटीदार बेहतर विकल्प
श्रीकांत का मानना है कि रजत पाटीदार टी20 क्रिकेट के लिए बेहतर विकल्प हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान पाटीदार ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 14 पारियों में 501 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 41.75 और स्ट्राइक रेट 192.69 रहा. उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए और RCB को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. इसके बावजूद पाटीदार को इंग्लैंड दौरे, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज और सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली.

तिलक को करना होगा परफॉर्म
टीम इंडिया ने तिलक वर्मा को फिनिशर की भूमिका में ढालने की कोशिश की है, लेकिन इस स्थान पर उन्हें हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी. हालांकि, तिलक को टी20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है, इसलिए उन्हें टीम से बाहर करना चयनकर्ताओं के लिए आसान फैसला नहीं होगा. ऐसे में आने वाले महीनों में तिलक और रजत पाटीदार दोनों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…

और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading