Last Updated:
नॉर्थ यॉर्कशायर एंड साउथ डरहम क्रिकेट लीग का एक मैच तब सुर्खियों में आ गया जब एक फील्डर की बेईमानी सरेआम कैमरे में कैद हो गई. वायरल हो रहे वीडियो में स्लिप में खड़े एक फील्डर ने बड़ी चालाकी से चुटकी बजाई, जिससे अंपायर को ये लगा कि गेंद बल्लेबाज के बैट से लगकर पीछे गई और फिर उसे आउट दे दिया गया.
क्लब क्रिकेट में उंगली चटकाकर फील्डर ने की बेईमानी
नई दिल्ली: खेल में तकनीक के बढ़ते प्रभाव के कारण मैदान पर छोटी से छोटी घटना भी कैमरे में कैद हो जाती है. ऐसे में कई बार खिलाड़ी अनजाने में कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जिसका उन्हें अंदाजा भी नहीं होता कि उन पर कैमरे की नजर थी. ऐसा ही कुछ इंग्लैंड में खेले गए एक क्रिकेट मैच में हुआ, जब एक फील्डर ने सरेआम बेईमानी की और अंपायर को इसकी भनक तक नहीं लगी. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना को लेकर भारी बवाल हुआ और अब जांच के आदेश दिए गए हैं.
यह घटना नॉर्थ यॉर्कशायर एंड साउथ डरहम क्रिकेट लीग में साल्टबर्न और नॉर्टन के बीच खेले गए सेकंड XI डिविजन 2 मैच की है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखता है कि गेंद जैसे ही बल्लेबाज नोमान शब्बीर के बल्ले के पास से गुजरती है, साल्टबर्न का एक फील्डर चुटकी बजा देता है और फिर गेंद विकेटकीपर जोश बोव्स के हाथों में चली जाती है. इसके बाद साल्टबर्न की टीम अपील करती है और अंपायर शब्बीर को आउट करार दे देते हैं. नॉर्टन की टीम ने आरोप लगाया है कि उंगली से चुटकी इसलिए बजाई गई थी ताकि अंपायर को लगे कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर गई है. इस घटना के बाद नॉर्टन के खिलाड़ियों में काफी रोष देखने को मिला.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
