Sports

Vaibhav Suryavanshi Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी बने उपकप्तान, 15 साल के बच्चे को भारतीय घरेलू क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 29, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेटवैभव सूर्यवंशी बने उपकप्तान, 15 साल के बच्चे को भारतीय घरेलू क्रिकेट की कमान

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi Duleep Trophy: आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार आगाज के बाद अब वैभव सूर्यवंशी को 2026-27 सीजन की शुरुआत करने वाली दिलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन का उप-कप्तान बनाया गया है, जिससे ये भी पता लग जाएगा कि वैभव सूर्यवंशी रेड बॉल को कैसे तोड़ते हैं और उनके भीतर लीडरशिप क्वालिटी कितनी है!

वैभव सूर्यवंशी बने उपकप्तान, 15 साल के बच्चे को भारतीय घरेलू क्रिकेट की कमानZoom

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन

नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उप कप्तान बनाकर हर किसी को चौंका दिया. ईशान किशन की कप्तानी वाली इस टीम में दो और टेस्ट खिलाड़ी भी शामिल हैं. पहले मोहम्मद शमी और दूसरे मुकेश कुमार. दोनों टीम इंडिया में वापसी के लिए बेकरार है. रियान पराग और आकाशदीप अपनी सर्जरी से पूरी तरह उबरे नहीं हैं इसलिए दोनों को जगह नहीं मिल पाई है. आकाशदीप की पीठ की सर्जरी हुई थी जबकि पराग IPL 2026 के बाद हुई दाहिने कंधे की सर्जरी से ठीक हो रहे हैं.

ईस्ट जोन के लिए ओपनिंग करेंगे वैभव सूर्यवंशी
स्क्वॉड देखकर तो यही लगता है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बंगाल के अनुभवी खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन के साथ ओपनिंग करेंगे. सूर्यवंशी ने अब तक सिर्फ आठ फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं, जिनकी 12 पारियों में 17.25 की औसत से वह सिर्फ 207 रन ही बना पाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 93 रहा है. उन्होंने अपना पिछला फर्स्ट-क्लास मैच पिछले साल बिहार के लिए मेघालय के खिलाफ रणजी प्लेट लीग मैच में खेला था.

टीम में वापसी की कोशिश में तीन दिग्गज
अभिमन्यू ईश्वरन पिछले साल के आखिर में इंडिया A टीम से अपनी जगह गंवाने के बाद वापसी करने की कोशिश करेंगे. 113 फर्स्ट-क्लास मैच खेलने वाले ईश्वरन टीम के सबसे अनुभवी सदस्य और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. मोहम्मद शमी 2025-26 रणजी सीजन में सात मैचों में 37 विकेट लिए थे, बंगाल के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे, उनके साथ मुकेश कुमार भी होंगे. ये तीनों प्लेयर्स भारतीय टेस्ट टीम में कमबैक की तलाश में है.

ईस्ट जोन की टीम में झारखंड का दबदबा
झारखंड के लिए हाल ही में अपने पहले ही रणजी सीजन में सबसे ज्यादा 613 ​​रन बनाने वाले शिखर मोहन रिजर्व ओपनर होंगे. 15 सदस्यों वाली इस टीम में त्रिपुरा से एकमात्र खिलाड़ी अभिजीत सरकार हैं. कप्तान ईशान किशन कप्तानी के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी करेंगे, लेकिन टीम में झारखंड के एक और विकेटकीपर कुमार कुशाग्रा भी शामिल हैं. झारखंड के जिन अन्य खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है, उनमें टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज विराट सिंह और स्पिन ऑलराउंडर अनुकूल रॉय शामिल हैं. ये दोनों खिलाड़ी इस सीज़न की शुरुआत में श्रीलंका में हुई ट्राई-सीरीज़ जीतने वाली इंडिया ए टीम का हिस्सा थे.

दलीप ट्रॉफी स्क्वॉड: ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, विराट सिंह, अनुकूल रॉय, सुदीप घरामी, शिखर मोहन, सुब्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार,  डेनिश दास, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद और सूरज जयसवाल

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading