‘मुझे पता है कि कितनी’, रोहित शर्मा को याद आए पुराने दिन, रहाणे के लिए किया खास पोस्ट


होमखेलक्रिकेटरोहित शर्मा को याद आए पुराने दिन, अजिंक्य रहाणे के लिए किया खास पोस्ट

Last Updated:

Rohit Sharma Post for Ajinkya Rahane: दिग्गज भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे को भावुक अंदाज में विदाई दी. रोहित ने ड्रेसिंग रूम में साथ बिताए वर्षों को याद करते हुए कहा कि रहाणे की कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रोफेशनलिज्म ने उन्हें हमेशा बाकी खिलाड़ियों से अलग पहचान दिलाई. उन्होंने भारतीय क्रिकेट में रहाणे के योगदान की सराहना करते हुए उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

रोहित शर्मा को याद आए पुराने दिन, अजिंक्य रहाणे के लिए किया खास पोस्टZoom

अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर रोहित शर्मा का स्पेशल पोस्ट.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. करीब दो दशक तक भारतीय टीम की सेवा करने वाले रहाणे ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए अपने फैसले की जानकारी दी. उनके संन्यास के बाद क्रिकेट जगत से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में भारत के कप्तान रह चुके और मुंबई के उनके लंबे समय के साथी रोहित शर्मा ने भी भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें शानदार करियर की शुभकामनाएं दीं.

रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रहाणे के लिए खास संदेश लिखा. उन्होंने कहा कि रहाणे की मेहनत, समर्पण और प्रोफेशनल रवैया हमेशा उन्हें दूसरों से अलग बनाता रहा. रोहित ने लिखा, ‘हमने कई साल तक एक ही ड्रेसिंग रूम साझा किया है और मैं जानता हूं कि तुम्हारी हर उपलब्धि के पीछे कितनी मेहनत रही है. तुम्हारी प्रतिबद्धता और प्रोफेशनलिज्म ने हमेशा तुम्हें सबसे अलग बनाया. शानदार करियर के लिए बधाई. भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं.’





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading