Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या रविवार सुबह आंध्र प्रदेश के चित्तुर में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में बालाजी के दर्शन करने पहुंचे. पूजा-अर्चना के साथ हार्दिक ने अपना केशदान भी किया. हार्दिक के साथ उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा ने भगवान से आशीवार्द ग्रहण किया. हार्दिक फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं और वह चोट से ऊबर रहे हैं.
हार्दिक पंड्या तिरुपति बालाजी मंदिर में अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने रविवार को तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की. हार्दिक पांड्या ने तय प्रोटोकॉल के तहत भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए. दर्शन के बाद मंदिर के पुजारियों ने उन्हें वैदिक आशीर्वाद और पवित्र तीर्थ प्रसाद दिया. हार्दिक पंड्या के साथ उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा भी थीं. बता दें कि हार्दिक पंड्या के इस नए लुक को देखकर फैंस उन्हें पहली नजर में पहचान नहीं पाए. दरअसल, वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालु केशदान करने भी आते हैं. यही कारण है कि हार्दिक ने भी यहां अपना केशदान यानी मुंडन कराया.
बता दें कि आंध्र प्रदेश के तिरुमाला जिले में स्थित तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और समृद्ध तीर्थस्थलों में से एक है. तिरुमाला की पहाड़ियों पर स्थित इस मंदिर में भगवान विष्णु श्री वेंकटेश्वर के रूप में विराजमान हैं, जिन्हें कलयुग के दुखों से मानव जाति का उद्धार करने वाला प्रत्यक्ष देव माना जाता है. यहां हर रोज लाखों श्रद्धालु दर्शन, केश दान और तिरुपति लड्डू प्रसाद ग्रहण करने आते हैं.
चोट से उबर रहे हैं हार्दिक पंड्या
हार्दिक इस समय चोट से ऊबर रहे हैं. हार्दिक फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं. हार्दिक को अफगानिस्तान के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज के दौरान चोट लगी थी. इसके कारण वह इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर भी नहीं जा पाए, जिससे टीम इंडिया को भारी नुकसान उठाना पड़ा.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.