Sports

टीम इंडिया के लिए टी20 का यह महारिकॉर्ड, जिसे वैभव सूर्यवंशी अब अपने पूरे करियर में नहीं तोड़ पाएंगे

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On August 3, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेटT20I का ये महारिकॉर्ड, जिसे वैभव अब अपने पूरे करियर में नहीं तोड़ पाएंगे

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में अपने संन्यास की घोषणा की. रहाणे ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो मैसेज के माध्यम से संन्यास का ऐलान किया. रहाणे टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेले, लेकिन उनकी पहचान एक स्थापित टेस्ट खिलाड़ी के रूप में बनी. इसके बावजूद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भी उन्होंने कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें आज के दौर के वैभव सूर्यवंशी भी अपने करियर में कभी नहीं तोड़ पाएंगे.

T20I का ये महारिकॉर्ड, जिसे वैभव अब अपने पूरे करियर में नहीं तोड़ पाएंगेZoom

भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में आज वैभव सूर्यवंशी के नाम का डंका बजा हुआ है. वैभव जिस भी मैच में खेलते हैं, उसमें कोई न कोई रिकॉर्ड बन जाता है. भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू हो या फिर तूफानी बल्लेबाजी से शतक और अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड, वैभव का बल्ला जमकर बोल रहा है. लेकिन टीम इंडिया के लिए एक ऐसा रिकॉर्ड भी है, जिसे वैभव चाहकर भी अपने पूरे करियर में नहीं तोड़ पाएंगे.

दरअसल, यह रिकॉर्ड हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज है. हैरानी की बात यह है कि रहाणे ने यह अनोखा रिकॉर्ड वनडे या टेस्ट में नहीं, बल्कि टी20 में बनाया है. ये वही फॉर्मेट है जिसमें वैभव सूर्यवंशी इन दिनों धूम मचा रहे हैं. लेकिन अफसोस कि वैभव अब रहाणे के उस रिकॉर्ड को कभी नहीं तोड़ पाएंगे.

क्या है अजिंक्य रहाणे का रिकॉर्ड?

अजिंक्य रहाणे का यह रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का है. रहाणे ने साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी20 डेब्यू मैच में 61 रनों की शानदार पारी खेली थी. पिछले 15 सालों में टीम इंडिया के लिए जितने भी खिलाड़ियों ने टी20 डेब्यू किया है, उनमें से कोई भी रहाणे के इस स्कोर की बराबरी नहीं कर पाया है और न ही इसे पार कर सका है.

वहीं, वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो उन्होंने पिछले महीने ही इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वैभव अपने डेब्यू मैच में सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए थे. यही वजह है कि 15 साल के वैभव अपने आने वाले टी20 करियर में भले ही सबसे तेज फिफ्टी या सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लें, लेकिन रहाणे के डेब्यू मैच में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने के रिकॉर्ड को अब कभी नहीं तोड़ पाएंगे. भारत के लिए टी20 डेब्यू में रहाणे के बाद ईशान किशन के नाम सबसे बड़ी खेलने का रिकॉर्ड है. ईशान ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 57 रनों की पारी खेली थी.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading