Sports

सरकारी बैंक में बाबू हैं ईशान किशन, क्रिकेट से ब्रेक मिलते ही नौकरी पर पहुंचे, दफ्तर में मची अफरा-तफरी

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On August 4, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेटसरकारी बैंक में बाबू हैं ईशान किशन, क्रिकेट से ब्रेक मिलते ही नौकरी पर पहुंचे

Last Updated:

Ishan Kishan Assistant Manager: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन क्रिकेट से ब्रेक मिलते ही अपनी सरकारी नौकरी पर पहुंच गए. सोशल मीडिया पर ईशान किशन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इस तस्वीर में उन्होंने गले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का पहचान-पत्र पहना हुआ है. ईशान पटना स्थित RBI ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर हैं.

सरकारी बैंक में बाबू हैं ईशान किशन, क्रिकेट से ब्रेक मिलते ही नौकरी पर पहुंचेZoom

आरबीआई के दफ्तर में ईशान किशन

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन पटना स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में सरकारी बाबू बनकर पहुंचे. सोशल मीडिया पर ईशान किशन की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह बैंक स्टाफ के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं. ईशान ने खुद आरबीआई का आई-कार्ड भी पहना हुआ है. ऐसे में ईशान की इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी हैरान रह गए, क्योंकि बहुत से लोगों को यह नहीं पता था कि ईशान किशन आरबीआई में काम करते हैं.

दरअसल, ईशान किशन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. उनकी नियुक्ति साल 2017 में स्पोर्ट्स कोटे के तहत हुई थी. उस समय ईशान उभरते हुए क्रिकेटर थे और उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी. ईशान आरबीआई के लिए डीवाई पाटिल जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं. ऐसे में ईशान को जब भी क्रिकेट से समय मिलता है, वह आरबीआई के दफ्तर जाते हैं.

ईशान के साथ सेल्फी लेते रहे स्टाफ

ईशान किशन आज भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हैं. यही कारण है कि ईशान जैसे ही दफ्तर पहुंचे, वहां के स्टाफ में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई. चूंकि ईशान अपने व्यस्त क्रिकेटिंग शेड्यूल के कारण आरबीआई की ड्यूटी पर कम ही आते हैं, इसलिए वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनके साथ सेल्फी लेने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading