
IND vs SL Highest individual scores: भारत-श्रीलंका के बीच अबतक कुल 24 टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 9 मैच जीते हैं, सात में श्रीलंका जीता है तो आठ मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. विराट कोहली से लेकर सनत जयसूर्या और वीरेंद्र सहवाग सरीखे दिग्गजों ने दोनों टीम के बीच टेस्ट सीरीज में रनों का अंबार लगाया है. देखतें हैं भारत-श्रीलंका के पांच सबसे बड़े रनदानव.
15 अगस्त से टीम इंडिया का सबसे चैलेंजिंग टूर शुरू होने वाला है. पिछले 10 साल से भारत ने श्रीलंका का दौरा नहीं किया था. मगर अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से इन दो टेस्ट मैच की सीरीज को बेहद अहम माना जा रहा है.
भले ही WTC पॉइंट्स टेबल पर श्रीलंका, भारत से काफी नीचे है, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया उन्हें हल्के में नहीं ले सकती. अपने घर पर श्रीलंका की ताकत 10 गुना बढ़ जाती है. दोनों देशों ने वर्ल्ड क्रिकेट को कई धुरंधर बल्लेबाज दिए, जिन्होंने बल्ले के दम पर अपनी सत्ता चलाई. चलिए आपको दोनों टीम के बीच हुई टेस्ट सीरीज के पांच सबसे बड़े स्कोरर के बारे में बताते हैं
सनथ जयसूर्या
578 गेंद में 340 रन
36 चौके- 2 छक्के
आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, 1997
वीरेंद्र सहवाग
254 गेंद में 293 रन
40 चौके-7 छक्के
ब्रेब्रॉन, मुंबई, 2009
Add News18 as
Preferred Source on Google
महेला जयवर्धने
435 गेंद में 275 रन
27 चौके-एक छक्का
अहमदाबाद, 2009
विराट कोहली
287 गेंद में 243 रन
25 चौके
दिल्ली, 2017
महेला जयवर्धने
242 (465)
30 चौके, 2 छक्के
सिंघली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो, 1999
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



