बांग्लादेश का सबसे बड़ा क्रिकेट हीरो, शेख हसीना के चक्कर में कैसे विलेन बन गया…शाकिब-अल-हसन की पूरी कहानी

होमखेलक्रिकेटबांग्लादेश का सबसे बड़ा क्रिकेट हीरो, शेख हसीना के चक्कर में कैसे विलेन बन गया

Last Updated:

Shakib Al Hasan and Sheikh Hasina relation: शाकिब-अल-हसन के उदय और पतन की कहानी बहुत अनोखी है, जो क्रिकेट-राजनीति और सरकारी हिंसा के कॉकटेल से निकलती है. चलिए समझते हैं कि कैसे एक टैलेंटड खिलाड़ी की एक ‘तथाकथित’ तानाशाही सरकार के साथ मिलीभगत ने बांग्लादेश के सबसे बड़े क्रिकेट स्टार का करियर खत्म कर दिया.

बांग्लादेश का सबसे बड़ा क्रिकेट हीरो, शेख हसीना के चक्कर में कैसे विलेन बन गयाZoom

शेख हसीना और शाकिब-अल-हसन की करीबियां

नई दिल्ली: बहुत से बांग्लादेशियों के लिए शेख हसीना सरकारी आतंक का प्रतीक हैं. उनके शासनकाल में सत्ता पर बने रहने के लिए सरकारी हिंसा का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई लोगों की जिंदगी बर्बाद हो गई. इस बात को न समझकर पूर्व क्रिकेट कप्तान शाकिब-अल-हसन ने अपने निजी स्वार्थ के लिए शेख हसीना के साथ करीबियां बढ़ाई और इसका दिखावा भी करने लगे, यही कारण रहा कि एक वक्त युवाओं के रोल मॉडल रहे इस क्रिकेटर को आज अपने ही देश से भागना पड़ा. यहां तक कि उनके घर को ही आग के हवाले कर दिया गया.

अब कट टू अगस्त 2024
याद कीजिए, अगस्त 2024 का वो चिपचिपा उमस भरा महीना. बांग्लादेश में लोग सड़कों पर थे. भयंकर विरोध और हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपना ही देश छोड़ना पड़ा था. जान बचाकर भारत में किसी अज्ञात जगह पर रह रहीं 78 साल की शेख हसीना अब दो साल बाद पहली बार दुनिया के सामने आईं. पांच अगस्त को उन्होंने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस की. शेख हसीना की इसी डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व बांग्लादेशी कप्तान शाकिब-अल-हसन भी मौजूद थे. बांग्लादेशियों को जैसे ही ये बात पता चली, उन्होंने शाकिब के घर पर आग लगा दी.

शेख हसीना के वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाकिब-अल-हसन

शेख हसीना और शाकिब के बीच क्या रिश्ता?
वो शाकिब-अल-हसन जिसे पूरा बांग्लादेश एक वक्त अपने नेशनल हीरो की तरह देखता था. वो अचानक विलेन कैसे बन गया, कैसे एक पूर्व प्रधानमंत्री का गुस्सा उनके घर पर पेट्रोल बम फेंककर निकाला जा रहा है. घनघोर गरीबी, राजनीतिक हिंसा और प्राकृतिक आपदाओं जैसी समस्याओं से जूझ रहे देश में शाकिब-अल-हसन किसी हीरो से कम नहीं थे, जिन्होंने कई मौकों पर देश का मान-सम्मान बढ़ाया. नोबेल पुरस्कार विजेता और शेख हसीना के बाद अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए गए मुहम्मद यूनुस के बाद शायद वह सबसे मशहूर बांग्लादेशी थे. मगर शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश में कई लोगों के लिए शाकिब अब हीरो नहीं रहे. क्रिकेटर रहते हुए ही शाकिब 2023 में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग (AL) में शामिल हो गए. जिसने 15 से ज्यादा साल तक बांग्लादेश में एक कठोक ‘तानाशाह’ की तरह काम किया.

शाकिब ने उसे चुना, जिसे बांग्लादेश नकार चुका था
ढाका से 170 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित मागुरा जिले के एक साधारण परिवार में 1987 में पैदा हुए शाकिब ने 2004 में डिविजनल लीग में क्रिकेट खेलना शुरू किया. बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर बल्लेबाज ने 2006 में बांग्लादेश के लिए अपना पहला मैच खेला. लगभग दो दशकों के अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 447 इंटरनेशनल मैच में 14,730 रन और 712 विकेट के बाद उन्हें बांग्लादेश का अब तक का ‘सबसे बेहतरीन खिलाड़ी’ कहा जाए तो गलत नहीं होगा. इस बीच शाकिब ने सोने के व्यापार सहित अपने कई बिजनेस बढ़ाए. दरअसल इस फैसले के साथ शाकिब ने एक पक्ष चुन लिया, ऐसा पक्ष जिसके खिलाफ लोगों का गुस्सा था. आवामी लीग के शासनकाल के दौरान शाकिब ने शेख हसीना के साथ अपने करीबी रिश्तों का जमकर दिखावा किया. उनके साथ अपनी और अपने परिवार की फोटोज पोस्ट करते रहते. सत्ता से हसीना के हटने के बाद भी यह आदत जारी रही, जो उन्हें भारी पड़ गई.

Source link

Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    Rishabh Pant Net Worth: ऋषभ पंत कहां-कहां से करते हैं कमाई, कैसे इतनी संपत्ति बनाई? उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्स पेयर की इनकम का A टू Z

    होमखेलक्रिकेटपंत कहां-कहां से करते हैं कमाई, कैसे संपत्ति बनाई? UK के सबसे बड़े टैक्सपेयरLast Updated:August 06, 2026, 08:46 ISTRishabh Pant Net Worth: बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की…

    Mohammad Irfan and others who participated in Asian Legends Cup could face two-year bans, says PCB

    Some former Pakistani players, including pacer Mohammed Irfan, are facing the prospect of being banned for two years by the Pakistan Cricket Board (PCB) after participating in an unauthorised tournament…

    Leave a Reply

    You Missed

    Rishabh Pant Net Worth: ऋषभ पंत कहां-कहां से करते हैं कमाई, कैसे इतनी संपत्ति बनाई? उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्स पेयर की इनकम का A टू Z

    Rishabh Pant Net Worth: ऋषभ पंत कहां-कहां से करते हैं कमाई, कैसे इतनी संपत्ति बनाई? उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्स पेयर की इनकम का A टू Z

    Tewolde Gebremariam is Air India’s new CEO

    Tewolde Gebremariam is Air India’s new CEO

    बांग्लादेश का सबसे बड़ा क्रिकेट हीरो, शेख हसीना के चक्कर में कैसे विलेन बन गया…शाकिब-अल-हसन की पूरी कहानी

    बांग्लादेश का सबसे बड़ा क्रिकेट हीरो, शेख हसीना के चक्कर में कैसे विलेन बन गया…शाकिब-अल-हसन की पूरी कहानी

    US tightens visa rules, allows instant rejection of… – Rediff

    US tightens visa rules, allows instant rejection of… – Rediff

    Mohammad Irfan and others who participated in Asian Legends Cup could face two-year bans, says PCB

    Mohammad Irfan and others who participated in Asian Legends Cup could face two-year bans, says PCB

    Mid-air scare for Trump as chopper carrying him flies too close to passenger jet

    Mid-air scare for Trump as chopper carrying him flies too close to passenger jet

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading