BCCI की तिजोरी फिर भरी! 35 मैच से करीब 130 करोड़ की कमाई, समझें नई डील का गणित
Last Updated:
BCCI New Associate Sponsor: बीसीसीआई को टीम इंडिया के घरेलू द्विपक्षीय सीरीज के लिए तीन नए एसोसिएट पार्टनर्स मिल गए हैं. मार्च 2028 तक चलने वाली इस डील के भीतर कुल 35 घरेलू मैच आएंगे, जिनसे भारतीय क्रिकेट बोर्ड के खाते में 129.85 करोड़ रुपये आएंगे. हालांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड अभी भी अपने टाइटल स्पॉन्सर की तलाश में है.
बीसीसीआई की नई डील से भारतीय टीम को करोड़ों का फायदा
मुंबई: दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने नई डील की है. अब घरेलू सरजमीं पर होने वाले टीम इंडिया के हर मैच के लिए बीसीसीआई को 3.71 करोड़ रुपये की कमाई होगी. दरअसल, बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के घरेलू द्विपक्षीय सीरीज के लिए तीन नए एसोसिएट पार्टनर जोड़े हैं. Economic Times की रिपोर्ट के मुताबिक, यह डील कुल 35 घरेलू मैचों के लिए हुई है और मार्च 2028 तक चलेगी.
प्रतिमैच 3.71 तो 28 मैच से 129.85 करोड़ की कमाई
यानी अब जब भी भारत अपने घर में कोई खेलेगा, इन तीनों कंपनियों के नाम और ब्रांडिंग भी मैच के साथ नजर आएगी. रिलायंस के स्वामित्त वाली सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी कैम्पा कोला (Campa Cola) ने 1.31 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाई. लाइफ इंश्योरेंस कंपनी SBI Life और आर्टिफिशियल चैटबोट कंपनी ChatGPT दोनों करीब 1.20 करोड़ रुपये प्रति मैच देंगे. BCCI को हर घरेलू मैच से करीब 3.71 करोड़ रुपये की कमाई होगी. 35 मैच की डील के हिसाब से ये वैल्यू करीब 129.85 करोड़ रुपये बैठेगी.
टाइटल स्पॉन्सर की तलाश अब भी जारी
आपको याद होगा कि जुलाई में BCCI ने अपने टीम इंडिया के इंटरनेशनल मैच और रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप और एसोसिएट पार्टनर राइट्स के लिए बोलियां मंगवाई थीं. टाइटल स्पॉन्सरशिप की बोलियों के लिए डेडलाइन 13 अगस्त थी, जबकि एसोसिएट पार्टनर के कोटेशन के लिए डेडलाइन 25 अगस्त थी. बाद में बोर्ड ने एसोसिएट पार्टनर वाली डेडलाइन को बढ़ाकर 7 सितंबर कर दिया, क्योंकि तब तक टाइटल स्पॉन्सर तय नहीं हो पाया था.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ें


