22 गेंद में स्टार्क ने किया धुआं-धुआं, स्टेन को पीछे छोड़ बना दिया महारिकॉर्ड
Last Updated:
AUS vs BAN, 2nd Test: बांग्लादेश के खिलाफ मेकाय में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन मिचेल स्टार्क ने कमाल कर दिया. स्टार्क ने नई गेंद से बांग्लादेश के 5 बल्लेबाज को सिर्फ 12 रन के स्कोर पर चलता कर दिया. इसके साथ ही स्टार्क ने टेस्ट विकेट के मामले में साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है.
विकेट के मामले में डेल स्टेन से आगे निकले मिचेल स्टार्क
नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क ने अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपा दिया. मेकाय में खेले जा रहे इस मुकाबले में स्टार्क ने अपने स्पेल के पहले ओवर की पहली गेंद पर विकेट निकाला. इसके बाद स्टार्क ने सिर्फ 22 गेंद के भीतर बांग्लादेश की आधी टीम को पवेलियन वापस भेज दिया. इस दमदार गेंदबाजी के साथ ही स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन को भी पीछे छोड़ दिया.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें


