Last Updated:
CPL 2026: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के 22वें मैच में गुयाना अमेजन वॉरियर्स के स्टार खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स अपने एक बेहतरीन कैच को लेकर सुर्खियों में. बाउंड्री पर खड़े फिलिप्स ने बिना देखे एक हाथ से कैच लपका. इस कैच को देखकर आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल है. ग्लेन फिलिप्स के इस कैच को ब्लाइंड कैच भी कहा जा रहा है.
ग्लेन फिलिप्स ने लपका ब्लाइंड कैच
नई दिल्ली: मॉर्डन डे क्रिकेट में एक शॉट खूब ट्रेंड में हैं. इस शॉट को नो लुक या फिर ब्लाइंड शॉट भी कहा जाता है. इस शॉट की खासियत ये होती है कि गेंद को हिट करने के बाद बल्लेबाज उसकी तरफ देखता ही नहीं. इसका मतलब ये कि शॉट लगने के बाद ये कंफर्म हो जाता है कि वह बाउंड्री के पार ही जाने वाली है, लेकिन क्या हो जब फील्डिंग दौरान कोई प्लेयर नो लुक या ब्लाइंड कैच लपक ले. क्रिकेट के खेल में सुनने में ये बहुत अजीब लगेगा कि बिना देखे कोई कैसे कैच ले सकता है.
क्रिकेट में खेल ऐसा लगभग नामुमकिन सा है कि कोई खिलाड़ी बिना गेंद को देखे कैच लपक पाए, लेकिन इसे न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने कर दिखाया जो अभी कैरेबियन प्रीमियर लीग में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से खेल रहे हैं. लीग के 22वें मैच में फिलिप्स ट्रिनबैगो नाइटराइडर्स के खिलाफ मैदान पर उतरे थे. गुयाना की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी की. फिलिप्स अपनी टीम के लिए बैटिंग में तो कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन फिल्डिंग के दौरान उन्होंने सनसनी मचा दी.
ग्लेन फिलिप्स ने लपका बाउंडी पर ब्लाइंड कैच?
टीकेआर के लिए दमदार फॉर्म में चल रहे सुनील नरेन गुयाना के खिलाफ भी तोड़फोड़ के मूड में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. नरेन ने अपना खाता ही खोला था कि दूसरी गेंद पर ड्वेन प्रीटोरियस के खिलाफ प्रहार कर दिया, लेकिन उनकी किस्मत खराब निकली. नरेन ने जहां शॉट खेला उसी दिशा में ग्लेन फिलिप्स खड़े थे. शॉट लगते ही उस पर मुहर लग गई थी के ये 6 रन के लिए ही जाएगी, लेकिन सेकंड भर में ग्लेन फिलिप्स ने सिर्फ अपना हाथ आगे किया और गेंद उनके हाथों में समा गई. ऐसा लगा कि ग्लेन फिलिप्स के हाथ में कोई चुंबक लगा है और गेंद को उसने अपनी तरफ खींच लिया.


