Imam ul Haq Fake injury Controversy Live: इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए गई पाकिस्तानी टीम में भूचाल मचा हुआ है. इसकी शुरुआत ओपनर बल्लेबाज इमाम-उल-हक से हुई. इमाम काफ इंजरी के कारण लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे, जिसका खामियाजा टीम को हार से चुकानी पड़ी. शर्मनाक हार के बाद इमाम पर पाकिस्तान के कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने आरोप लगाया कि ओपनर बल्लेबाज ने झूठी चोट का बहाना बनाया है. उनका मानना है कि इमाम पूरी तरह से फिट थे, इसके बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी नहीं की. इस पूरे विवाद से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स यहां देखें.
इमाम की इंजरी विवाद के बीच कोच सरफराज की छुट्टी
इमाम उल हक के झूठी चोट विवाद के बीच पीसीबी ने सीरीज के बीच में हेड कोच सरफराज खान को तलब कर लिया. ऐसे में सरफराज खान वापस पाकिस्तान लौट गए हैं. उनकी जगह माइक हेसन कोचिंग संभालेंगे.
स्टुअर्ट ब्रॉड ने की इमाम के नौटंकी का खुलासा
लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इमाम उल की फेक इंजरी का इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक्सपोज किया था. ब्रॉड ने कमेंट्री के दौरान ये कहा था कि इमाम नाटक कर रहे हैं और उन्हें चोट नहीं लगी है. ब्रॉड के इस बयान से पूरे पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल मचा दिया.
पाकिस्तान के लिए 106 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं इमाम
पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक के करियर की बात करें तो वह अब तक कुल 106 इंटरनेशनल मैचों में मैदान पर उतरे हैं, जिसमें 31 टेस्ट, 75 वनडे और 2 टी20 शामिल है. टेस्ट में इमाम ने 1865 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में इमाम के नाम 3152 रन दर्ज है और टी20 में उन्होंने 21 रन बनाए हैं.
2025 में भी इमाम पर फेक इंजरी को लेकर हो चुकी है जांच
मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक इनडोर नेट सेशन के दौरान इमाम के पैर के अंगूठे पर चोट लगी थी. एक्स-रे में कोई फ्रैक्चर नहीं दिखा था. बाद में उन्होंने बहुत ज्यादा दर्द और अंगूठे के काले पड़ जाने की शिकायत की, लेकिन खबरों के मुताबिक टीम डॉक्टर ने एक खास केमिकल का इस्तेमाल करके उस काले निशान को हटा दिया. PCB की जांच कमेटी ने पाया कि वह चीज स्याही या मार्कर थी और इमाम को चोट का नाटक करने उसे बढ़ा-चढ़ाकर बताने और मेडिकल स्टाफ को गुमराह करने का जिम्मेदार ठहराया. कमेटी ने यह भी नतीजा निकाला था कि इमाम ने जान-बूझकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच नहीं खेलने की कोशिश की थी.
इमाम के बैटिंग करने से पाकिस्तान हुआ नुकसान
चोट के कारण दोनों पारियों में इमाम के बल्लेबाजी नहीं करने से पाकिस्तान को बहुत बड़ा नुकसान हुआ. पाकिस्तान लॉर्ड्स टेस्ट में 194 रनों से हरा गई. पहली पारी में पाकिस्तान सिर्फ 110 रन सिमट गई थी. वहीं दूसरी पारी में पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करते हुए 194 रन बना सकी, जिससे टीम को हार का सामना करना पड़ा और सीरीज भी गंवा दी.
काफ इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए इमाम
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स में खेला गया. इस मैच के लिए इमाम उल हक को भी पाकिस्तान के प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, लेकिन इमाम ने बताया कि उन्हें काफ में दर्द है और बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे. इस कारण इमाम पर आरोप लगा है कि उन्होंने चोट का झूठा बहाना बनाया है.


