Sri Lanka vs India, 2nd Test Day-2 Live Update: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट का दूसरा दिन जारी है. दूसरे दिन के दूसरे सेशन की समाप्ति तक टीम इंडिया ने आठ विकेट पर 475 रन बना लिए हैं. दूसरे दिन टीम इंडिया ने 300 रन के स्कोर से आघे खेलना शुरू किया. पहले दिन श्रीलंका ने भारत के 5 बल्लेबाजों को आउट किया था.
IND vs SL LIVE: बारिश की वजह से जल्दी खत्म हुआ दूसरा सेशन
कोलंबो में दूसरे दिन के खेल में जल्दी टी ब्रेक ले लिया गया क्योंकि काले बादलों ने जमकर बरसना शुरू कर दिया. भारत बेहद मजबूत पोजिशन में है. स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 475 रन हो चुका है. ध्रुव जुरेल शतक के मुहाने पर खड़े हैं. मैच रुकने से पहले वह 95 रन बनाकर खेल रहे थे. मोहम्मद सिराज उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं. मजबूत डिफेंस के साथ वह 17 गेंद खेल चुके हैं और अब भी अपने पहले रन के इंतजार में है.
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट लाइव स्कोर: मानव सुथार 18 रन बनाकर आउट
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने मानव सुथार के रूप में 8वां विकेट गंवा दिया है. मानव सुथार 51 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए. टीम इंडिया को ये झटका 458 रन के स्कोर पर लगा है.
IND vs SL Test LIVE Score: टीम इंडिया के 450 रन हुए पूरे
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक के बाद टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 450 रन पूरे कर लिए हैं. भारत के लिए ध्रुव जुरेल और मानव सुथार क्रीज पर हैं.
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट लाइव स्कोर: लंच ब्रेक से आते ही ऋषभ पंत आउट
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक आते ही ऋषभ पंत आउट हो गए. इस तरह टीम इंडिया ने अपना 7वां विकेट गंवा दिया है. भारत को ये झटका 419 रन के स्कोर पर लगा. वहीं, ऋषभ पंत 89 गेंद पर 63 बनाकर आउट हुए.
IND vs SL Test LIVE Score: दूसरे दिन के लंच ब्रेक तक भारत ने 6 विकेट पर 149 रन
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन का पहला सेशन खत्म हो चुका है. पहले सेशन के खेल में भारत ने 27 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए. लंच ब्रेक तक टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत 63 और ध्रुव जुरेल 59 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हैं. आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज सारांश जैन हैं, जिन्होंने 6 रन बनाए. टीम इंडिया आज खेल में 5 विकेट पर 300 रन से पारी को आगे बढ़ाया था.
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट लाइव स्कोर: पंत-जुरेल की फिफ्टी, भारत का स्कोर 400 रनों के पार
कोलंबो टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने धुआंधार अंदाज में अपनी फिफ्टी पूरी की. इसके साथ ही टीम इंडिया का स्कोर भी 400 रनों के पार पहुंच गया है. भारतीय टीम ने दूसरे दिन के खेल के पहले सेशन में सिर्फ 1 विकेट गंवा गया है.
IND vs SL Test LIVE Score: टीम इंडिया के 350 रन पूरे
कोलंबो टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय का स्कोर 350 रन के पार पहुंच गया है. टीम इंडिया के लिए ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी में मोर्चा संभाले हुए हैं. दूसरे दिन के खेल में भारत ने पहले सेशन में अभी सिर्फ 1 ही विकेट गंवाया है.
IND vs SL 2nd Test Day-2 LIVE Score: ऋषभ पंत को फिर से लगी चोट
सूजी हुई कलाई के साथ बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत को एक बार फिर से चोट लगी है. अशीथा फर्नांडो की गेंद पंत की बांह पर लगी है. हालांकि, चोट गंभीर नहीं है और वह फिर से बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं.
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट लाइव स्कोर: सारांश जैन 6 रन बनाकर आउट
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने सारांश जैन के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया है. टीम 307 रन के स्कोर पर छठा झटका लगा है. सारांश जैन का ये डेब्यू मैच था और बल्लेबाजी वह सिर्फ 6 रन ही बना पाए. सारांश के बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे हैं.
IND vs SL 2nd Test LIVE Score: कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया. टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में ध्रुव जुरेल ने स्ट्राक लिया है. वहीं, अशीथा फर्नांडो दिन का पहला ओवर डाल रहे हैं.
IND vs SL Test LIVE Score: कुछ ही देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन का खेल कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. भारतीय टीम दूसरे दिन के खेल में 5 विकेट पर 300 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाएगी. टीम इंडिया के लिए ध्रुव जुरेल और सारांश जैन बल्लेबाजी करने आएंगे.
SL vs IND 2nd Test Day-2 Live: ध्रुव जुरेल को करना पड़ सकता है विकेटकीपिंग
कोलंबो टेस्ट के पहले दिन चोटिल हुए ऋषभ पंत अगर पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग करनी पड़ सकती है. हालांकि, बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने उम्मीद जताई है कि उनकी चोट गंभीर नहीं और दूसरे दिन मैदान पर फिर से उतर सकते हैं.
SL vs IND 2nd Test Day-2 Live: डेब्यू में सारांश जैन का बल्लेबाजी में पहली परीक्षा
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में डेब्यू कर रहे सारांश जैन की पहली परीक्षा बल्लेबाजी में हैं. पहले दिन खेल में सारांश 4 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. ऐसे में दूसरे दिन उनकी बल्लेबाजी पर सबकी बैनी नजर होगी. सारांश ने पिछले रणजी सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए थे.
SL vs IND 2nd Test Day-2 Live: कैसा रहेगा कोलंबो टेस्ट में दूसरे दिन का मौसम
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट मैच के दूसरे दिन अगर बारिश की बात करें तो इसकी संभावना नहीं के बराबर है. हालांकि, आसमान पर बादल छाए रहेंगे. खेल के पहले दिन भी मौसम ने पूरा साथ दिया था और कुल 85 ओवर डाले गए थे.
SL vs IND 2nd Test Day-2 Live: कप्तान शुभमन गिल ने भी लगाई फिफ्टी
देवदत्त पडिक्कल की शतकीय पारी के अलावा टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने भी फिफ्टी लगाई. गिल 50 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले गॉल में खेले गए टेस्ट मैच में शुभमन गिल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे.
SL vs IND 2nd Test Day-2 Live: खेल के पहले दिन पडिक्कल ने जड़ा शतक
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडिक्कल ने एक बार फिर से कमाल किया. पडिक्कल ने 193 गेंद का सामना करते हुए 117 रनों की पारी खेली. पडिक्कल का टेस्ट में ये बैक टू बैक दूसरा शतक है.
SL vs IND 2nd Test Day-2 Live: भारत बनाम श्रीलंका, कोलंबो टेस्ट मैच का दूसरा दिन
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. भारतीय टीम ने आज के खेल में 5 विकेट पर 300 रनों से आगे अपनी पारी को बढ़ाएगी. टीम इंडिया के लिए ध्रुव जुरेल और सारांश जैन बल्लेबाजी करने उतरेंगे.


