Lyne Originals new fitness tracker Lyne Lancer 19 Pro know price and health featuresLyne Originals new fitness tracker Lyne Lancer 19 Pro know price and health features


Lyne Originals ने भारत में अपना नया फिटनेस ट्रैकर Lyne Lancer 19 Pro लॉन्च कर दिया है. यह एक बजट स्मार्टवॉच है, जिसे खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए पेश किया गया है जो कम कीमत में कॉलिंग और हेल्थ ट्रैकिंग जैसे जरूरी फीचर्स चाहते हैं. कंपनी ने इसे ₹1,299 की कीमत पर लॉन्च किया है और फिलहाल यह देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है. अभी यह Amazon या Flipkart जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर लिस्ट नहीं हुआ है.

Lyne Lancer 19 Pro में 2.01 इंच का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो इस प्राइस रेंज में काफी अच्छा माना जा रहा है. इसमें ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे आप इसे अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं.

इस स्मार्टवॉच की खास बात इसका ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर है, जिसकी मदद से यूज़र सीधे अपनी कलाई से कॉल कर और रिसीव कर सकते हैं. इसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर भी मौजूद है.

हेल्थ फीचर्स की बात करें तो Lyne Lancer 19 Pro में हार्ट रेट मॉनिटरिंग और SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन लेवल) ट्रैकिंग का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा इसमें कई स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं, जो वर्कआउट और फिटनेस एक्टिविटी को ट्रैक करने में मदद करते हैं. यह वॉच रोज़मर्रा की हेल्थ और फिटनेस पर नजर रखने के लिए काम का है.

दूसरे फीचर्स में कॉल रिकॉर्डिंग, नोटिफिकेशन अलर्ट्स और स्मार्टफोन कैमरा को वॉच से कंट्रोल करने की सुविधा शामिल है. वॉच के साथ मैग्नेटिक स्ट्रैप दिया गया है और ये IPX4 रेटिंग के साथ आती है, जिससे ये पसीने और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रहती है.

बैटरी की बात करें तो Lyne Lancer 19 Pro में 210mAh बैटरी दी गई है. कंपनी के अनुसार, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ ये 3 से 4 दिन तक चल सकती है, जबकि स्टैंडबाय मोड में यह 12 दिन तक चलने का दावा करती है. बॉक्स में मैग्नेटिक चार्जिंग केबल भी दी जाती है.

आखिर में ये कहना गलत नहीं होगा कि Lyne Lancer 19 Pro उन यूज़र्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो कम बजट में कॉलिंग और हेल्थ फीचर्स वाली स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading