iOS 26.4 अपडेट में ऐपल Intelligence और नई Siri के स्मार्ट फीचर्स.


Last Updated:

ऐपल जल्द iOS 26.4 अपडेट लाएगा जिसमें ऐपल Intelligence के नए AI फीचर्स, स्मार्ट Siri और नए इमोजी शामिल होंगे. डेवलपर बीटा फरवरी के अंत में, फाइनल वर्जन मार्च में आ सकता है.

ख़बरें फटाफट

Apple का बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट: iOS 26.4 में मिलेंगे नए Intelligence फीचर्सZoom

आईफोन का नया अपडेट.

ऐपल अपने iPhone यूज़र्स के लिए एक बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट लाने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही iOS 26.4 अपडेट जारी कर सकती है, जिसमें ऐपल Intelligence से जुड़े कई नए AI फीचर्स और Siri में बड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं. यह अपडेट पिछले कुछ समय से टल रहे फीचर्स को आखिरकार यूज़र्स तक पहुंचा सकता है.

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, iOS 26.4 का पहला डेवलपर बीटा फरवरी के आखिरी हफ्ते में जारी हो सकता है. इसके बाद मार्च की शुरुआत में पब्लिक बीटा रोलआउट होने की उम्मीद है. अगर टेस्टिंग के दौरान कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आती, तो मार्च के आखिर तक इसका फाइनल वर्जन सभी यूज़र्स के लिए जारी किया जा सकता है.

सिरी होगी और भी स्मार्ट
इस अपडेट का सबसे बड़ा हाईलाइट Siri का नया और ज्यादा स्मार्ट अवतार हो सकता है. कहा जा रहा है कि नई Siri ऐपल Intelligence की मदद से पहले से ज्यादा समझदार और कॉन्टेक्स्ट-अवेयर होगी. इसका मतलब ये है कि Siri यूज़र के फोन में मौजूद नोट्स, मैसेज, ईमेल और दूसरी जानकारी को समझकर ज्यादा सही जवाब दे सकेगी और काम भी तेजी से पूरा कर पाएगी.

इसके अलावा, Siri में ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस फीचर भी जोड़ा जा सकता है. इससे वॉयस असिस्टेंट फोन की स्क्रीन पर दिखाई दे रही चीजों को समझकर उसी हिसाब से एक्शन ले सकेगा. उदाहरण के तौर पर, अगर स्क्रीन पर कोई एड्रेस या इवेंट दिख रहा है, तो Siri उससे जुड़े काम सीधे कर पाएगी.

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि नई Siri इन-ऐप और क्रॉस-ऐप एक्शन को सपोर्ट करेगी. यानी यूज़र सिर्फ वॉयस कमांड देकर कई ऐप्स में एक साथ काम कर सकेंगे, जिससे फोन इस्तेमाल करना और आसान हो जाएगा.

जुड़ेंगे नए ईमोजी भी…
AI और Siri के अलावा iOS 26.4 अपडेट में कुछ नए इमोजी भी जोड़े जा सकते हैं. कुल मिलाकर यह अपडेट iPhone यूज़र्स के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो स्मार्ट AI फीचर्स का इंतजार कर रहे थे.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

Apple का बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट: iOS 26.4 में मिलेंगे नए Intelligence फीचर्स



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading