Griha Pravesh Muhurat 2026: | Griha Pravesh Muhurat 2026:
Griha Pravesh Muhurat 2026: हिंदू धर्म में नए घर में प्रवेश करने से पहले पूजन जरुर किया जाता है क्योंकि घर के वातावरण को पवित्र करने के लिए गृह प्रवेश पूजा श्रेष्ठ तरीका है, इससे न सिर्फ नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है बल्कि घर में मां लक्ष्मी, सुख समृद्धि का वास होता है. गृह प्रवेश हमेशा शुभ दिन पर करना चाहिए. इसके लिए
बसंत पंचमी, अक्षय तृतीया, गुडी पड़वा और दशहरा जैसे दिन शुभ माने गए हैं जबकि उत्रायण, होली, अधिकमास और श्राद्ध पक्ष में गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए.
पंचांग, नक्षत्र, वार, तिथि और लग्न को ध्यान में रखकर ही शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त चुना जाता है. खासकर तब, जब घर नया बना हो या आपने किसी नए मकान को खरीदा हो, तो वास्तु दोष और ग्रहों के प्रभाव से बचने के लिए शुभ दिन में गृह प्रवेश करना अनिवार्य हो जाता है.
गृह प्रवेश 2026 मुहूर्त
6 फरवरी 2026 | सुबह 12:23 से सुबह 1:18 (7 फरवरी) तक |
11 फरवरी 2026 | सुबह 9:58 से सुबह 10:53 तक |
19 फरवरी 2026 | शाम 8:52 से सुबह 6:55 (20 फरवरी) तक |
20 फरवरी 2026 | सुबह 6:55 से दोपहर 2:38 तक |
21 फरवरी 2026 | दोपहर 1:00 से शाम 7:07 तक |
25 फरवरी 2026 | सुबह 2:40 से सुबह 6:49 (26 फरवरी) तक |
26 फरवरी 2026 | सुबह 6:49 से दोपहर 12:11 तक |
4 मार्च 2026 | सुबह 7:39 से सुबह 6:42 (5 मार्च) तक |
5 मार्च 2026 | सुबह 6:42 से सुबह 8:17 तक |
6 मार्च 2026 | सुबह 9:29 से शाम 5:53 तक |
9 मार्च 2026 | रात 11:27 से सुबह 6:37 (10 मार्च) तक |
13 मार्च 2026 | सुबह 3:03 से सुबह 6:32 (14 मार्च) तक |
14 मार्च 2026 | सुबह 6:32 से सुबह 4:49 (15 मार्च) तक |
20 अप्रैल 2026 | सुबह 5:51 से सुबह 7:27 तक |
4 मई 2026 | सुबह 5:51 से सुबह 7:27 तक |
8 मई 2026 | दोपहर 12:21 से रात 9:20 तक |
13 मई 2026 | सुबह 5:32 से दोपहर 1:29 तक |
24 जून 2026 | सुबह 5:25 से दोपहर 1:59 तक |
26 जून 2026 | रात 10:22 से सुबह 5:25 (27 जून) तक |
27 जून 2026 | सुबह 5:25 से रात 10:11 तक |
1 जुलाई 2026 | सुबह 6:51 से सुबह 5:27 (2 जुलाई) तक |
2 जुलाई 2026 | 5:27 सुबह से 9:27 सुबह तक |
6 जुलाई 2026 | 4:07 शाम से 5:29 सुबह (7 जुलाई) तक |
11 नवंबर 2026 | 6:40 सुबह से 11:38 सुबह तक |
14 नवंबर 2026 | 8:24 सुबह से 11:23 सुबह तक |
20 नवंबर 2026 | 6:56 सुबह से 6:31 सुबह (21 नवंबर) तक |
21 नवंबर 2026 | 4:56 सुबह से 5:54 सुबह (22 नवंबर) तक |
25 नवंबर 2026 | 6:52 सुबह से 6:52 सुबह (26 नवंबर) तक |
26 नवंबर 2026 | 6:52 सुबह से 5:47 शाम तक |
2 दिसंबर 2026 | 10:51 रात से 6:58 सुबह (3 दिसंबर) तक |
3 दिसंबर 2026 | 6:58 सुबह से 9:23 सुबह तक |
4 दिसंबर 2026 | 10:22 सुबह से 11:44 रात तक |
11 दिसंबर 2026 | 3:04 सुबह से 7:04 सुबह (12 दिसंबर) तक |
12 दिसंबर 2026 | 7:04 सुबह से दोपहर 2:06 तक |
18 दिसंबर 2026 | 11:14 रात से 7:09 सुबह (19 दिसंबर) तक |
19 दिसंबर 2026 | 7:09 सुबह से 3:58 शाम तक |
30 दिसंबर 2026 | 7:13 सुबह से 12:36 दोपहर तक |
गृह प्रवेश के लिए शुभ समय
- महीना – शास्त्रों में माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ माह गृह प्रवेश के लिये सबसे उत्तम माह मनाये गये हैं.
- दिन – मंगलवार को छोड़कर अन्य सभी दिनों में गृह प्रवेश किया जाता है, हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में रविवार और शनिवार के दिन भी गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए.
- तिथि – अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को छोड़कर शुक्ल पक्ष की द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी और त्रयोदशी तिथि गृह प्रवेश के लिए शुभ मानी जाती है.
- लग्न – गृह प्रवेश स्थिर लग्न में करना चाहिए. गृह प्रवेश के समय आपके जन्म नक्षत्र से सूर्य की स्थिति पांचवे में अशुभ, आठवें में शुभ, नौवें में अशुभ और छठवे में शुभ है.
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
