iPhone 16 क्रोमा Valentine’s Day सेल में 8000 रुपये तक छूट और ऑफर्स.
भारत में आमतौर पर iPhone 17 के लॉन्च के बाद iPhone 16 की कीमत करीब ₹69,900 के आसपास रहती है. लेकिन क्रोमा की मौजूदा सेल में सभी ऑफर्स लागू करने के बाद इसे लगभग ₹61,000-₹62,000 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है. ऐसे में जो यूज़र्स नया iPhone लेने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए यह एक बढ़िया मौका साबित हो सकता है.
क्रोमा पर iPhone 16 की कीमत कैसे घटती है?
क्रोमा पर ऐपल आईफोन 16 की लिस्टेड कीमत करीब ₹64,900 है, जो इसकी सामान्य कीमत से सीधे ₹5,000 कम है. इसके अलावा, अगर आप Axis Bank या ICICI Bank के चुनिंदा कार्ड्स से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹3,000 तक का अडिशनल बैंक डिस्काउंट मिल सकता है. इस तरह कुल मिलाकर इसकी आखिरी कीमत करीब ₹61,900 तक आ जाती है.
खास बात ये है कि जो ग्राहक एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते, उनके लिए EMI का ऑप्शन भी मौजूद है. iPhone 16 को आप लगभग ₹3,055 प्रति माह की शुरुआती EMI पर भी खरीद सकते हैं.
इसके साथ ही, पुराने फोन के एक्सचेंज पर भी अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है, जिसकी वैल्यू आपके डिवाइस की कंडीशन, बिल और मॉडल पर निर्भर करेगी. ग्राहक चाहें तो Apple Care+ और कुछ बंडल्ड एक्सेसरीज़ भी अलग से खरीद सकते हैं.
Apple iPhone 16 के स्पेसिफिकेशंस
ऐपल आईफोन 16 में 6.1-इंच सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले मिलता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स पीक आउटडोर ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. फोन में लेटेस्ट ऐपल A18 चिप दी गई है, जिसे 8GB RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है.
कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें 48MP Fusion मेन कैमरा और 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है, जो 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी ज़ूम को सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा मौजूद है. फोन को IP68 रेटिंग,एक्शन बटन और नया कैमरा कंट्रोल सेंसर भी मिलता है, जो इसे प्रीमियम फ्लैगशिप एक्सपीरिएंस देता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
