Google pixel 10 price slash on amazon know about best deal and discount on this mobile- अभी ही तो हुआ था लॉन्च, और अभी ही इतना सस्ता, ₹10,000 से ज्यादा गिर गई Google के लेटेस्ट पिक्सल फोन की कीमत
ध्यान देने वाली बात यह है कि इस तरह की डील्स, खासकर नए और प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर, ज्यादा समय तक नहीं रहतीं. ऐसे में अगर आप Pixel 10 लेने की सोच रहे हैं, तो जल्दी फैसला लेना फायदेमंद हो सकता है.
गूगल Pixel 10 पर Amazon की डील
गूगल Pixel 10 की लॉन्च कीमत ₹79,999 थी. लेकिन अमेज़न पर यह फोन सीधे ₹10,549 की छूट के साथ ₹69,450 में मिल रहा है. इसके अलावा, अगर आप Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करते हैं, तो आपको अडिशनल ₹3,500 की छूट भी मिल सकती है.
इतना ही नहीं, अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो एक्सचेंज ऑफर के जरिए आप कीमत को और भी कम कर सकते हैं. कुल मिलाकर देखा जाए, तो यह डील Pixel 10 को अपनी कैटेगरी में काफी मजबूत ऑप्शन बनाती है.
गूगल Pixel 10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
गूगल Pixel 10 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में गूगल का Tensor G5 प्रोसेसर मिलता है, जो AI फीचर्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है. इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.
कैमरे की बात करें तो Pixel 10 में 48MP का प्राइमरी कैमरा Macro Focus के साथ दिया गया है. इसके अलावा 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
कैमरे की बात करें तो Pixel 10 में 48MP का प्राइमरी कैमरा Macro Focus के साथ दिया गया है. इसके अलावा 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
बैटरी सेक्शन में फोन 4,970mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 30W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
