iPhone 18 की लॉन्चिंग टली, 2027 तक आ सकता है स्टैंडर्ड मॉडल


Last Updated:

ऐपल इस साल स्टैंडर्ड iPhone 18 लॉन्च नहीं कर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक मेमोरी चिप की कमी और सप्लाई प्रेशर के चलते Apple 2027 तक लॉन्च टाल सकता है, जबकि फोकस Pro और फोल्डेबल iPhone पर रहेगा.

ख़बरें फटाफट

Apple का बड़ा फैसला: इस साल iPhone 18 नहीं, पहले आएंगे ये और फोल्डेबल आईफोनफोटो:AI

ऐपल के आने वाले iPhone 18 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल इस साल स्टैंडर्ड iPhone 18 लॉन्च नहीं कर सकता है. जापान की प्रतिष्ठित बिजनेस वेबसाइट Nikkei Asia की रिपोर्ट बताती है कि कंपनी रेगुलर iPhone 18 को 2027 की पहली छमाही तक टालने पर विचार कर रही है. अगर ऐसा होता है, तो यह ऐपल की iPhone लॉन्च रणनीति में एक बड़ा बदलाव माना जाएगा.

इस देरी की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है ग्लोबल मेमोरी चिप की कमी. दुनिया भर में AI डेटा सेंटर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसकी वजह से एडवांस्ड चिप्स की मांग अचानक बहुत ज्यादा हो गई है. इसका असर अब स्मार्टफोन और दूसरे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर भी दिखने लगा है. ऐपल भी इससे अछूता नहीं है.

हाल ही में हुई ऐपल की अर्निंग कॉल में CEO टिम कुक ने भी सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों की बात मानी थी. उन्होंने कहा कि एडवांस्ड चिप्स बनाने वाले प्रोसेस नोड्स की उपलब्धता सीमित है, जिससे सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ा हुआ है. इसके अलावा ऐपल खुद भी अब ज्यादा हाई-एंड चिप्स का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे स्थिति और टाइट हो गई है.

क्या है देरी की वजह
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि देरी सिर्फ चिप की कमी की वजह से नहीं है. ऐपल अपनी लॉन्च टाइमलाइन को दोबारा प्लान कर रहा है. कंपनी इस बार ज्यादा फोकस प्रीमियम iPhone 18 Pro मॉडल्स और अपने पहले फोल्डेबल iPhone पर कर सकती है. फोल्डेबल iPhone को डेवलप करना तकनीकी रूप से ज्यादा जटिल और महंगा माना जा रहा है, जिसका असर बाकी मॉडल्स की टाइमिंग पर पड़ सकता है.

एक और बड़ी चुनौती है TSMC पर ऐपल की निर्भरता. एडवांस्ड चिप्स बनाने में TSMC फिलहाल सबसे आगे है, लेकिन AI कंपनियों की भारी मांग के चलते प्रोडक्शन कैपेसिटी के लिए मुकाबला बढ़ गया है. टिम कुक ने कहा है कि ऐपल सप्लाई बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इसमें समय लगेगा. अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है तो iPhone 18 का स्टैंडर्ड मॉडल देर से आएगा, जबकि यूज़र्स को पहले महंगे और एडवांस्ड iPhone मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

Apple का बड़ा फैसला: इस साल iPhone 18 नहीं, पहले आएंगे ये और फोल्डेबल आईफोन



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading