Video: शादी में खाना खा रहे लोगों के बीच अचानक घुसा तेंदुआ, दरिेंदे को देख मची अफरा तफरी- वीडियो वायरल


शादी का माहौल, सजी हुई पंगत और मेहमानों की भीड़. सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक ऐसा नजारा सामने आया जिसने खुशियों को दहशत में बदल दिया. खाना खा रहे लोगों के बीच अचानक एक तेंदुआ घुस आया. पल भर में शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, कुर्सियां पलट गईं और पूरा पंडाल चीख-पुकार से गूंज उठा. इस हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं.

शादी में खाना खाते लोगों के बीच घुसा तेंदुआ

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शादी के माहौल में अचानक उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक तेंदुआ इस शादी में घुस आया. वीडियो में दिख रहा है कि लोग खाना खा रहे हैं और अचानक एक तेंदुआ शादी में घुस जाता है. वो सबसे पहले खाने के काउंटर पर हमला करता है जिससे खाने का पूरा काउंटर गिर जाता है, इसके बाद साइड में खड़े लोगों की ओर दौड़ता है जिससे माहौल में अफरा तफरी मच जाती है.

लोगों में मची अफरा तफरी

असल में तेंदुआ शादी से बाहर निकलने के लिए छटपटाता है और इसी कोशिश में वो इतनी तेजी से इधर उधर भागता है कि पूरा सामान गिर जाता है और लोग इधर उधर भागने लगते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ किसी पर हमला नहीं करता क्योंकि इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वीडियो एआई जनरेटेड हो सकता है. अब यूजर्स इस वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 15000 फीट पर मौत से मुकाबला, प्लेन से उलझा पैराशूट और हवा में झूलता रहा स्काईडाइवर; वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, भूख लगी थी खाने आया होगा

वीडियो को @Mr_arbaz_77 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लगता है तेंदुए को भूख लगी थी. एक और यूजर ने लिखा…महिलाओं को मतलब नहीं है, वो अपना खाने में लगी हुई हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…तेंदुए ने सारा खाना बर्बाद कर दिया, वैसे ये एआई वीडियो लग रहा है.

यह भी पढ़ें: ऐसी औलाद से डर लगता है… पैर पहुंचते नहीं, लेकिन सड़क पर बाइक लेकर निकल गया छोरा; वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading