सिर्फ 4,999 रुपये की EMI पर घर ले जाएं टाटा की कार, नए साल से पहले कंपनी लाई सबसे धांसू ऑफर
टाटा मोटर्स ने टियागो, टिगोर, पंच, अल्ट्रोज़, नेक्सॉन, कर्व और इनके EV वेरिएंट्स पर 4,999 रुपये से शुरू EMI ऑफर 31 दिसंबर 2025 तक पेश किया है, जिससे खरीद आसान होगी.

एंट्री-लेवल टियागो
एंट्री-लेवल टियागो कार 4,999 रुपये प्रति माह की ईएमआई पर उपलब्ध है, जबकि टिगोर और पंच की ईएमआई 5,999 रुपये से शुरू होती है. अन्य लोकप्रिय मॉडल जैसे अल्ट्रोज़ और नेक्सॉन की ईएमआई क्रमशः 6,777 रुपये और 7,666 रुपये प्रति माह से शुरू होती है. कर्व एसयूवी भी इस स्कीम में शामिल है, जिसकी ईएमआई 9,999 रुपये से शुरू होती है.
ईवी पर भी ऑफर
टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर भी ये ऑफर्स लागू किए हैं. टियागो ईवी की ईएमआई 5,999 रुपये प्रति माह से शुरू होती है, वहीं पंच ईवी की ईएमआई 7,999 रुपये है. नेक्सॉन ईवी की ईएमआई 10,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि फ्लैगशिप कर्व ईवी 14,555 रुपये प्रति माह की ईएमआई पर उपलब्ध है. इससे साल के अंत में इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना और भी आसान हो गया है.
- ICE रेंज पर EMI ऑफर्स
- टियागो: 4,999 रुपये
- टिगोर: 5,999 रुपये पंच: 5,999 रुपये
- अल्ट्रोज़: 6,777 रुपये
- नेक्सॉन: 7,666 रुपये
- कर्व: 9,999 रुपये
- ईवी रेंज पर EMIऑफर्स
- टियागो ईवी: 5,999 रुपये
- पंच ईवी: 7,999 रुपये
- नेक्सॉन ईवी: 10,999 रुपये
- कर्व ईवी: 14,555 रुपये
कंपनी के अनुसार, EMI की गणना खास लोन अमाउंट और टेन्योर स्ट्रक्चर के आधार पर की गई है, जिसमें ICE वाहनों के लिए बैलून फाइनेंस ऑप्शन और ईवी के लिए लंबी रीपेमेंट अवधि शामिल है. अंतिम EMI अमाउंट वाहन की ऑन-रोड कीमत, लोन अमाउंट और फाइनेंसर की शर्तों के अनुसार बदल सकती है. इच्छुक ग्राहक ये ऑफर्स टाटा मोटर्स के ऑथराइज्ड पैसेंजर व्हीकल डीलरशिप या कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर हासिल कर सकते हैं. यह स्कीम लिमिटेड टाइम के लिए लागू है और इसमें सामान्य नियम व शर्तें लागू होंगी.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
