Redmi Note 15 5G soon coming to india specifications confirmed know expected leaked price, Redmi Note 15 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, खास होने वाले हैं फीचर्स, 6 जनवरी को है एंट्री
शाओमी रेडमी नोट सीरीज़ भारत में हमेशा से काफी पॉपुलर रही है, क्योंकि यह कम कीमत में अच्छे फीचर्स ऑफर करती है. अब रेडमी नोट 15 5जी भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए तैयार दिख रहा है.
रेडमी नोट 15 5जी की भारत में लीक कीमत
मशहूर टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक रेडमी नोट 15 5जी की शुरुआती कीमत भारत में Rs 22,999 हो सकती है. ये कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए बताई जा रही है. वहीं, फोन का दूसरा वेरिएंट जिसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, उसकी कीमत करीब Rs 24,999 हो सकती है.
फिलहाल ये साफ नहीं है कि शाओमी भारत में Redmi Note 15 प्रो या Note 15 Pro+ मॉडल भी लॉन्च करेगा या नहीं. कंपनी ने अभी तक कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, इसलिए इन जानकारियों को फिलहाल लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.
रेडमी नोट 15 5जी के कंफर्म स्पेसिफिकेशन
शाओमी ने अपनी ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट पर रेडमी नोट 15 5जी का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया है, जिससे इसके कई अहम फीचर्स कंफर्म हो चुके हैं.
डिस्प्ले और सेफ्टी
फोन में 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जाएगी. इसके अलावा, फोन को IP66 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा.
फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा. शाओमी का दावा है कि ये चिपसेट बेहतर CPU और GPU परफॉर्मेंस देता है और लंबे समय तक स्मूद एक्सपीरिएंस के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है. कंपनी के मुताबिक, फोन 4 साल तक स्मूद परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा.
रेडमी नोट 15 5जी में 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, जिससे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज की कोई दिक्कत नहीं होगी.
फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 15 5जी में 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) का सपोर्ट होगा. इसके साथ ही फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करेगा.
बैटरी और चार्जिंग
पावर के लिए फोन में 5,520mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. Xiaomi का कहना है कि एक बार चार्ज करने पर फोन 1.6 दिन तक आराम से चल सकता है. ग्लोबल मॉडल में रिवर्स चार्जिंग फीचर मौजूद है, लेकिन भारतीय वेरिएंट में यह मिलेगा या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
