Truecaller ने भारत में एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए नया Voicemail फीचर लॉन्च किया है. फ्री यूज़र्स को बेसिक वॉइसमेल सुविधा मिलेगी, जबकि प्रीमियम यूज़र्स को 12 भारतीय भाषाओं में AI ट्रांसक्रिप्शन और स्मार्ट कॉल आंसरिंग का फायदा भी मिलेगा.
Truecaller के नए Voicemail फीचर से आसानी हो जाएगी.ट्रूकॉलर अब भारत में Android यूज़र्स के लिए Voicemail फीचर लेकर आ रहा है. इस नए फीचर की मदद से अगर कोई व्यक्ति आपको कॉल करता है और आप कॉल नहीं उठा पाते, तो वह आपके लिए वॉइस मैसेज छोड़ सकता है. ये सुविधा भारत में सभी फ्री यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगी, जबकि प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को इसका ज्यादा एडवांस AI असिस्टेंट वर्जन मिलेगा.
ट्रूकॉलर का यह Voicemail फीचर सिर्फ सुनने तक सीमित नहीं है. इसमें AI-पावर्ड ट्रांसक्रिप्शन की सुविधा भी दी गई है, जिससे आप वॉइस मैसेज को टेक्स्ट में पढ़ सकते हैं. खास बात यह है कि यह ट्रांसक्रिप्शन फीचर 12 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिससे अलग-अलग भाषाओं के यूज़र्स को आसानी होगी.
Voicemail फीचर काम करने के लिए यूज़र को अपने मोबाइल नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग ऑन करनी होगी. इसके बाद, जो भी वॉइस मैसेज आएंगे, वे ट्रूकॉलर ऐप के अंदर एक अलग टैब में दिखाई देंगे. यहां से आप चाहें तो मैसेज सुन सकते हैं या फिर उसे टेक्स्ट में बदलकर पढ़ सकते हैं, जिससे बार-बार कॉल बैक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कंपनी ने यूज़र्स को सलाह दी है कि वे इस फीचर के सही काम करने के लिए ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें.
सिक्योरिटी और प्राइवेसी रहेगी पूरी
प्राइवेसी को लेकर ट्रूकॉलर ने भरोसा दिलाया है कि सभी Voicemail मैसेज सीधे यूज़र के फोन में ही स्टोर होते हैं और किसी सर्वर पर भेजे नहीं जाते. अलग-अलग भाषाओं के लिए AI फीचर डाउनलोड किए गए लैंग्वेज पैक की मदद से काम करता है, जिससे यूज़र का डेटा सुरक्षित रहता है.
काफी स्मार्ट है ये नया फीचर
प्रीमियम Voicemail फीचर और भी स्मार्ट है. यह आपके कॉल्स को अपने आप रिसीव कर सकता है, सामने वाले से बात कर सकता है और आपकी पसंद के हिसाब से जवाब भी दे सकता है. फिलहाल यह फीचर सबसे पहले भारत में शुरू किया गया है और टेस्टिंग के बाद इसे दूसरे देशों में भी लॉन्च किया जाएगा.
इस बीच, ट्रूकॉलर को भारत सरकार के CNAP सिस्टम से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो बिना किसी ऐप के कॉलर की जानकारी दिखाता है. ऐसे में नया Voicemail फीचर ट्रूकॉलर के लिए यूज़र्स को बनाए रखने का एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
