दोनों कारों की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग समान है. Hyundai i20 की कीमत Era पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट के लिए 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट Asta Opt IVT Knight तक 10.44 लाख रुपये तक जाती है. वहीं, Maruti Baleno की कीमत Sigma MT वेरिएंट से 5.99 लाख रुपये में शुरू होकर Alpha AMT तक 9.10 लाख रुपये तक पहुंचती है. आइए, दोनों की डिजाइन, फीचर्स, इंजन और माइलेज डिटेल पर नजर डालते हैं.
डिजाइन की तुलना
एक्सटीरियर डिजाइन में i20 ज्यादा स्पोर्टी और मॉडर्न लगती है. इसकी लंबाई 3995 मिमी, चौड़ाई 1775 मिमी और ऊंचाई 1505 मिमी है, जबकि व्हीलबेस 2580 मिमी है. इसमें LED हेडलैंप्स, DRLs, टेललाइट्स, सनरूफ (सिंगल पेन), रियर स्पॉइलर और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स हैं. कलर्स में Fiery Red, Typhoon Silver, Starry Night आदि शामिल हैं.
Baleno थोड़ी छोटी है. इसकी लंबाई 3990 मिमी, चौड़ाई 1745 मिमी, ऊंचाई 1500 मिमी और व्हीलबेस 2520 मिमी. इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED DRLs, फॉग लैंप्स और क्रोम ग्रिल है, लेकिन सनरूफ नहीं है. कलर्स जैसे Pearl Arctic White, Opulent Red, Grandeur Grey उपलब्ध हैं। i20 का डिजाइन क्लासी और प्रीमियम है, जबकि Baleno सेफ और एलिगेंट लगती है. Baleno बूट स्पेस में 318 लीटर के साथ थोड़ा आगे है, जबकि i20 में ये 311 लीटर का है.
इंटीरियर किसका अच्छा?
i20 का इंटीरियर ज्यादा प्रीमियम फील देता है. इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग, सनग्लास होल्डर और ग्लव बॉक्स कूलिंग है. डुअल-टोन (ब्लैक/ग्रे) थीम है. Baleno में फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, लेदर स्टीयरिंग, 4.2 इंच डिजिटल क्लस्टर और डुअल-टोन (ब्लैक/ब्लू) इंटीरियर है. दोनों में 5 सीट्स, फ्रंट एयर वेंट्स और एडजस्टेबल हेडरेस्ट हैं. Baleno स्पेस में बेहतर है, लेकिन i20 की फिट-फिनिश और मैटेरियल क्वालिटी अच्छी है. रियर सीट्स में दोनों में ही अच्छा लेग रूम और हेड रूम है.
फीचर्स और सेफ्टी
i20 में 10.25 इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay/Android Auto, 4 स्पीकर्स + 2 ट्वीटर्स + सबवूफर, क्रूज कंट्रोल, वॉइस कमांड्स, USB चार्जर (फ्रंट/रियर) और OTA अपडेट्स हैं. Baleno में 9 इंच टचस्क्रीन, SmartPlay Pro+, ARKAMYS साउंड, 4 स्पीकर्स + 2 ट्वीटर्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हेड्स-अप डिस्प्ले और रिमोट इमोबिलाइजर है. दोनों में मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग, कीलेस एंट्री, रियर पार्किंग सेंसर्स और पावर विंडोज हैं.
दोनों में 6 एयरबैग्स (ड्राइवर, पैसेंजर, साइड, कर्टेन), ABS, EBD, ESC, रियर कैमरा, TPMS, स्पीड अलर्ट और इंजन इमोबिलाइजर हैं. i20 में हिल असिस्ट, इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक और 3-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग है. Baleno में ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड, 4-स्टार Bharat NCAP रेटिंग और 360 व्यू कैमरा (टॉप में) है.
इंजन और माइलेज
दोनों में 1.2L पेट्रोल इंजन (1197 cc, 4-सिलिंडर) है. i20 में 82-87 bhp और 114.7 Nm, जबकि Baleno में 88-88.5 bhp और 113 Nm प्रोड्यूस करता है. i20 में IVT ऑटोमैटिक और ऑप्शनल 1.0L टर्बो, Baleno में 5-स्पीड AMT और CNG ऑप्शन है. दोनों FWD हैं, सस्पेंशन मैकफर्सन स्ट्रट फ्रंट और टॉर्शन बीम रियर है. ARAI के अनुसार, i20 की माइलेज 16-20 kmpl (पेट्रोल) है, जबकि Baleno की 22.35-22.94 kmpl (पेट्रोल) और 30.61 km/kg (CNG) है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
