हो जाएं तैयार! 1 या 2 नहीं पूरा 15 नई कारें लॉन्च करेगी फॉर्च्युनर बनाने वाली कंपनी


Last Updated:

टोयोटा 2030 तक भारत में 15 नई गाड़ियां लॉन्च करेगी, जिसमें अर्बन क्रूजर बीईवी, नई हिलक्स, फॉर्च्यूनर और लैंड क्रूजर प्राडो जैसे इलेक्ट्रिक व हाइब्रिड मॉडल शामिल हैं.

हो जाएं तैयार! 1 या 2 नहीं, 15 कारें लॉन्च करेगी फॉर्च्युनर बनाने वाली कंपनी
नई दिल्ली. टोयोटा भारत में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने की तैयारी में है और इसके तहत कंपनी 2030 तक करीब 15 नई गाड़ियां लॉन्च करने की योजना बना रही है. इस विस्तार का अगला चरण 2026 से शुरू हो सकता है, जिसमें कई एसयूवी, इलेक्ट्रिक मॉडल और अपडेटेड गाड़ियां भारतीय बाजार के लिए लाई जाएंगी. आइए जानते हैं इन गाड़ियों के बारे में विस्तार से.

टोयोटा की इलेक्ट्रिक रेंज
टोयोटा की इलेक्ट्रिक रेंज की शुरुआत अर्बन क्रूजर बीईवी से होगी. इस पांच सीटर गाड़ी को कुछ समय पहले ग्लोबली पेश किया गया था. यह मारुति सुजुकी ई विटारा के प्लेटफॉर्म और बैटरी टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी, जिसे अगले महीने बाजार में उतारा जाएगा. टोयोटा का यह मॉडल 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देगा और इसमें कई एडवांस फीचर्स भी मिलेंगे.

अर्बन क्रूजर हाईराइडर
इसी के साथ, टोयोटा अपनी पॉपुलर मिडसाइज एसयूवी अर्बन क्रूजर हाईराइडर को भी अपडेट करने की तैयारी में है. इसका मिड-साइकिल रिफ्रेश अगले साल आ सकता है, जिसमें मुख्य रूप से डिजाइन में बदलाव और नए फीचर्स जोड़े जाएंगे. केबिन में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमें लेवल 2 एडीएएस फीचर शामिल किया जा सकता है. मौजूदा 1.5 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन पहले की तरह ही रहेंगे. टोयोटा के ग्लोबल डेवलपमेंट्स का असर भारत की योजनाओं पर भी दिखेगा. हाल ही में पेश की गई नई हिलक्स अपने दमदार डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स के लिए चर्चा में है. टोयोटा की “टफ एंड एजाइल” डिजाइन फिलॉसफी पर बनी यह गाड़ी लैंड क्रूजर फैमिली से प्रेरित है. इसमें ज्यादा ऊंचा स्टांस, चौड़ा फ्रंट और स्लिम हेडलैंप्स दिए गए हैं. ऐसी उम्मीद है कि ये डिजाइन एलिमेंट्स अगली जनरेशन की फॉर्च्यूनर में भी देखने को मिलेंगे.

नई हिलक्स
इस संभावना को और मजबूत बनाता है नई हिलक्स में मिलने वाले पावरट्रेन ऑप्शंस, जिसमें पेट्रोल, डीजल, 48V माइल्ड-हाइब्रिड और पूरी तरह इलेक्ट्रिक वेरिएंट शामिल हैं. इससे फ्यूचर फॉर्च्यूनर के लिए भी कई ड्राइवट्रेन विकल्प खुल सकते हैं. टोयोटा अगले साल नई हिलक्स भारत में ला सकती है, वहीं नई जनरेशन फॉर्च्यूनर भी इसी दौरान आ सकती है.

लैंड क्रूजर प्राडो
टोयोटा अपनी प्रीमियम एसयूवी लैंड क्रूजर प्राडो को भी भारत में लॉन्च करने पर विचार कर रही है. उम्मीद है कि यह गाड़ी अगले साल सीबीयू इंपोर्ट के तौर पर आएगी. यह बड़ी एसयूवी टीएनजीए-एफ लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें 2.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 1.87 kWh बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर वाला हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है.

homeauto

हो जाएं तैयार! 1 या 2 नहीं, 15 कारें लॉन्च करेगी फॉर्च्युनर बनाने वाली कंपनी



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading