नए अवतार में आ रही 2026 मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट, टॉप अपग्रेड जिनके बारे में आपको जानना चाहिए


Last Updated:

2026 मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में लेवल 2 ADAS, बड़ा टचस्क्रीन, नया डिजिटल क्लस्टर, अंडरबॉडी सीएनजी टैंक और हल्के डिजाइन बदलाव मिल सकते हैं. लॉन्च 2026 की पहली छमाही में संभव है. ब्रेजा वर्तमान में इंडिया में मारुति के पोर्टफोलियो की सबसे पॉपुलर कार में शुमार की जाती है. इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए कंपनी इसे नए फीचर्स से लैस करने वाली है जिससे ज्यादा बायर्स को अट्रैक्ट किया जा सके.

नए अवतार में आ रही 2026 मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट, मिलेंगे ये अपग्रेडेड फीचर्स
नई दिल्ली. भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4 मीटर एसयूवी – मारुति ब्रेजा – जल्द ही बड़े मिडलाइफ अपडेट के साथ आने वाली है. हालांकि, इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट और डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन उम्मीद है कि अपडेटेड मॉडल 2026 की पहली छमाही में लॉन्च हो सकता है. सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में नई 2026 मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सॉनेट, महिंद्रा XUV 3XO, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर को टक्कर देती रहेगी. यहां 2026 मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट के लिए उम्मीद की जा रही टॉप 4 अपग्रेड्स दिए गए हैं.

लेवल 2 ADAS
खबरों के मुताबिक, नई मारुति ब्रेजा 2026 में लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) सेफ्टी सूट मिल सकता है, क्योंकि इसके ज्यादातर प्रतिद्वंदी यह फीचर पहले से दे रहे हैं. इस सिस्टम में एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं.

अपग्रेडेड इंफोटेनमेंट और फीचर्स
कैबिन का लेआउट तो लगभग पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन कई नए फीचर्स इसकी वैल्यू को बढ़ाएंगे. फेसलिफ्टेड मॉडल में मौजूदा 9-इंच यूनिट की जगह बड़ा 10.1 या 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. इसके अलावा इसमें नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं.

माइनर डिजाइन बदलाव
डिजाइन में हल्के कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नई 2026 मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में थोड़ा अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, रिवाइज्ड बंपर्स, नए 16-इंच स्वर्ल-पैटर्न अलॉय व्हील्स और रिवाइज्ड LED DRLs मिल सकते हैं. डिजाइन के मामले में असल में कितना बदलाव देखने को मिलेगा ये तो लॉन्च के वक्त ही पता चलेगा पर माना जा रहा है कि नई ब्रेजा पहले से बेहतर अपडेटेड लुक के साथ आएगी.

अंडरबॉडी सीएनजी टैंक और ज्यादा बूट स्पेस
नई मारुति ब्रेजा 2026 में विक्टोरिस की तरह अंडरबॉडी सीएनजी टैंक का बड़ा मैकेनिकल अपग्रेड मिलेगा. इस सेटअप में सीएनजी सिलेंडर को बूट स्पेस से हटाकर गाड़ी के नीचे फिट किया जाएगा, जिससे कार्गो स्पेस बढ़ जाएगा. ऐसे में अपडेटेड ब्रेजा सीएनजी में मौजूदा सीएनजी वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा. मौजूदा K15C पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन पहले की तरह ही मिलेंगे.

homeauto

नए अवतार में आ रही 2026 मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट, मिलेंगे ये अपग्रेडेड फीचर्स



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading