iPhone 17e लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत: जानें नया बजट फोन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल iPhone 17e को फरवरी या मार्च 2026 में लॉन्च कर सकता है. यह वही लॉन्च साइकल होगी, जिसे कंपनी ने iPhone 16e के साथ शुरू किया था. लॉन्च से पहले सामने आए लीक्स ने इसके कई अहम फीचर्स का खुलासा किया है.
iPhone 17e में खत्म हो सकता है नॉच
ऐपल iPhone 17e में सबसे बड़ा बदलाव इसके डिजाइन में देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐपल इस फोन में पुराना नॉच हटाकर Dynamic Island दे सकता है.
अगर ऐसा होता है, तो यह ऐपल के बजट iPhone में एक बड़ा विजुअल अपग्रेड होगा. फोन में 6.1-इंच OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट होगा. हालांकि ProMotion नहीं मिलेगा, लेकिन पतले बेज़ल्स फोन को ज्यादा मॉडर्न लुक दे सकते हैं.
A19 चिप से मिलेगी बेहतर परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 17e यूज़र्स को चौंका सकता है. लीक्स के मुताबिक, इसमें ऐपल का नया A19 चिपसेट दिया जा सकता है, जो स्टैंडर्ड iPhone 17 में भी देखने को मिलेगा. इस बार ऐपल ग्राफिक्स पर कोई बड़ी कटौती नहीं कर सकता, जिससे रोज़मर्रा के काम और गेमिंग का अनुभव पहले से बेहतर होगा.
कैमरा और कनेक्टिविटी में भी सुधार
कैमरा सेक्शन में iPhone 17e को 18MP का नया फ्रंट कैमरा मिल सकता है, जो Center Stage को सपोर्ट करेगा. इससे वीडियो कॉल और ग्रुप सेल्फी ज्यादा आसान होंगी. इसके अलावा, ऐपल अपना इन-हाउस C1X मॉडेम भी इस फोन में दे सकता है, जिससे बैटरी एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है.
MagSafe की वापसी संभव
iPhone 16e में MagSafe की कमी कई यूज़र्स को खली थी. अब उम्मीद है कि iPhone 17e में MagSafe सपोर्ट वापस आ सकता है. इससे फास्ट वायरलेस चार्जिंग और मैग्नेटिक एक्सेसरीज़ का फायदा मिलेगा. चार्जिंग स्पीड भी 7.5W से ज्यादा हो सकती है. अगर ये लीक्स सही साबित होते हैं, तो iPhone 17e ऐपल का अब तक का सबसे बैलेंस्ड और प्रैक्टिकल iPhone बन सकता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
